टूट गया भाभी जी घर पर है की अंगूरी भाभी का 19 साल का रिश्ता, पति से अलग हुईं एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे

Date: 09/03/2023
1138

समय न्यूज़ 24 डेस्क

मुंबई : ‘भाबी जी घर पर है’ की अंगूरी भाभी यानी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे शादी के 19 साल के बाद अपने पति पीयूष पूरी से अलग हो गईं हैं.
दोनों लगभग एक साल से साथ नहीं रह रहे हैं और कहा जा रहा है कि अब दोनों में सुलह होने की संभावना काफी कम है. शुभांगी और पियूष की एक 18 साल की बेटी भी है. दोनों ने साल 2003 में शादी की थी.
शुभांगी के पति पियूष डिजिटल मार्केटिंग फील्ड में काम करते हैं. इन दोनों की शादी इंदौर में हुईं थी, जहां उनका परिवार रहता है. एक इंटरव्यू में शुभांगी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि लगभग एक साल हो गया है, हम साथ नहीं रह रहे हैं. पीयूष और मैंने अपनी शादी को बचाने की पूरी कोशिश की. आपसी सम्मान, विश्वास और दोस्ती एक मजबूत शादी की नींव होती है.
मां के साथ रहती हैं बेटी
हालांकि शुभांगी और पियूष ने ये तय किया है कि उनकी 18 साल की बेटी आशी के लिए दोनों आपस में कोई रंजिश नहीं रखेंगे. क्योंकि उसे माता और पिता दोनों का प्यार मिलना चाहिए. वो अपनी मां के साथ रहती हैं और उसके पापा उसे हर रविवार मिलने आते हैं. अंगूरी भाभी के किरदार के बाद शुभांगी अत्रे फिर एक बार लाइम लाइट में आईं. उन्होंने कसौटी जिंदगी की से अपने करियर की शुरुआत की थी.

More News

national news in hindi
संगीत के स्वर्णिम युग का अंत: सुरों की मल्लिका आशा भोंसले का 92 वर्ष की आयु में निधन, शोक ...
तिथि : 12/04/2026
national news in hindi
धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड धमाका: 10 दिनों में 1250 करोड़ पार तोड़ा ररर और KGF 2 का रिकॉर्ड
तिथि : 29/03/2016
national news in hindi
हनी सिंह ने बादशाह और रफ्तार पर तंज कसा, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू
तिथि : 28/02/2025
national news in hindi
रणवीर के अश्लील कमेंट पर भड़के जावेद अख्तर और मुकेश खन्ना
तिथि : 11/02/2025
national news in hindi
सारा अली खान ने बसंत पंचमी से पहले की देवघर के बाबा मंदिर में पूजा
तिथि : 02/02/2025
national news in hindi
भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे का शव होटल में फंदे से लटकता मिला
तिथि : 26/03/2023
national news in hindi
माधुरी दीक्षित की मां का हुआ निधन, मुंबई के वर्ली में होगा अंतिम संस्कार
तिथि : 12/03/2023
national news in hindi
उर्फी जावेद ने पहनी बांस की टोकरी से बनी ड्रेस, यूजर ने पूछा- आपका टेलर कौन है
तिथि : 12/03/2023
national news in hindi
कुछ भी संदेहास्पद नहीं, बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक की मौत को लेकर दिल्ली पुलिस...
तिथि : 11/03/2023
national news in hindi
बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक ने 66 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तिथि : 08/03/2023