संदीप पाटिल की राय वर्ल्ड कप 2019 में दिनेश कार्तिक की जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर धोनी हो टीम में

Date: 23/03/2018
1102

निदहास ट्रॉफी के फाइनल में अपने शानदार पर्फोमेंस के बाद दिनेश कार्तिक के शितारे बुलंदियों पर हैं. कार्तिक क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक नए खिलाड़ी बनकर उभरे हैं. ऐसे में 2019 के वर्ल्ड कप को लेकर यह बात उठ रही है कि दिनेश कार्तिक 2019 के वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी को रिप्लेस कर सकते हैं. वहीं पूर्व क्रिकेटर और चयनकर्ता संदीप पाटिल ने कहा है कि 2019 वर्ल्ड कप के लिए महेंद्र सिंह धोनी को ही विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर टीम में देखना चाहते हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत में दिनेश कार्तिक की तारीफ़ करते हुए कहा कि कार्तिक ने टीम मेनेजमेंट और चयनकर्ताओं को एक बेहतर विकल्प दे दिया है. वहीं 2019 के वर्ल्ड कप में कार्तिक को टीम में शामिल किए जाने के सवाल पर पाटिल ने कहा कि मैं अभी भी धोनी के साथ जाना पसंद करूंगा. आईसीसी इवेंट में हम 17-18 खिलाड़ियों को शामिल नहीं कर सकते. धोनी की फिटनेस अच्छी है. हालांकि समय के साथ उनके स्ट्रोक में कमी आई है. धोनी के पास जो अनुभव है उसके बदौलत वो दबाव में भी खेल सकते हैं. क्योंकि विश्व कप का दबाव बिलकुल अलग होता है और धोनी के पास यह अनुभव है.

दूसरी ओर कार्तिक ने पहले ही बता दिया है कि धोनी से उनकी तुलना सही नहीं है. उन्होंने धोनी की तारीफ़ करते हुए कहा था कि धोनी उस यूनिवर्सिटी के टॉपर हैं, जिसमें वह पढ़ रहे हैं.

More News

national news in hindi
BREAKING NEWS: भारत बना विश्व विजेता 96 रनो से न्यूजीलेंड को हराया
तिथि : 08/03/2026
national news in hindi
भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब 8 मार्च को होगा न्यूजीलैंड बनाम...
तिथि : 05/03/2026
national news in hindi
संजू का विराट अवतार: वेस्टइंडीज के जबड़े से छीनी जीत, लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत
तिथि : 01/03/2026
national news in hindi
T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत की जिम्बाब्वे पर 72 रनों से धमाकेदार जीत
तिथि : 26/02/2026
national news in hindi
महाशिवरात्रि पर महाविजय: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, सुपर-8 में मारी एंट्री!
तिथि : 15/02/2026
national news in hindi
अंडर-19 विश्व कप : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व ...
तिथि : 06/02/2026
national news in hindi
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शुभमन गिल फॉर्म में लौटे, वनडे में सबसे तेज़ 2500 रन बनान...
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
BCCI ने लिया बड़ा फैसला चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत नहीं खेलेगा कोई अभ्यास मैच
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
भारत और इंंग्लैंड का T20I सीरीज में आमना-सामना 22 जनवरी से होने जा रहा है, 5 मैचों की T20I...
तिथि : 21/01/2025
national news in hindi
भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच
तिथि :