आईपीएल 2018: बेहद रोमांचक मैच में सनराइजर्स ने मुंबई को एक विकेट से दी मात

Date: 13/04/2018
1106

दीपक हूडा (32*) की बेहतरीन पारी के दम पर सनराइजर्स ने गुरुवार को बेहद रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस को 1 विकेट से हराकर आईपीएल 2018 में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन बनाए। जवाब में एसआरएच ने अंतिम गेंद पर 9 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

आखिरी ओवर का ऐसा रहा रोमांच
सनराइजर्स हैदराबाद को अंतिम ओवर में जीत के लिए 11 रन की दरकार थी और उसका एक विकेट शेष था। बेन कटिंग के इस ओवर की पहली गेंद पर दीपक हूडा ने कवर्स के ऊपर से छक्का जमाकर मैच रोमांचक बना दिया। अब हैदराबाद को जीत के लिए 5 गेंदों में 5 रन की जरुरत थी। 
तभी कटिंग ने वाइड गेंद डाली और अंतर 5 गेंदों पर चार रन कर दिया। फिर गेंदबाज ने जोरदार वापसी की और ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डालकर बल्लेबाज को रन लेने का मौका नहीं दिया। तब एसआरएच को जीत के लिए 4 गेंदों में चार रन की जरुरत हुई। ओवर की तीसरी गेंद पर हूडा ने लांगऑफ की दिशा में शॉट खेला और एक रन तेजी से दौड़ लगाई। हालांकि, पोलार्ड ने चुस्ती दिखाई और बल्लेबाजों को दूसरा रन लेने का मौका नहीं दिया। चौथी गेंद पर बिली स्टानलेक ने शॉर्ट मिडविकेट की दिशा में हलके हाथों से शॉट खेला और एक रन लिया। अब स्ट्राइक दीपक के पास थी और हैदराबाद को जीत के लिए दो गेंदों में दो रन की दरकार थी। कटिंग ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, जिस पर हूडा ने हवाई शॉट खेल दिया। बुमराह शॉर्ट फाइन लेग से दौड़ लगाते हुए गेंद के पास पहुंचे, लेकिन गेंद उनके हाथों के सामने गिरी। स्कोर बराबर हुए। बल्लेबाज एक ही रन ले सके। फिर अंतिम गेंद पर स्टानलेक ने मिडविकेट के ऊपर से मैच विजयी चौका जड़ा और हैदराबाद की जीत पर मुहर लगाई।

More News

national news in hindi
BREAKING NEWS: भारत बना विश्व विजेता 96 रनो से न्यूजीलेंड को हराया
तिथि : 08/03/2026
national news in hindi
भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब 8 मार्च को होगा न्यूजीलैंड बनाम...
तिथि : 05/03/2026
national news in hindi
संजू का विराट अवतार: वेस्टइंडीज के जबड़े से छीनी जीत, लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत
तिथि : 01/03/2026
national news in hindi
T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत की जिम्बाब्वे पर 72 रनों से धमाकेदार जीत
तिथि : 26/02/2026
national news in hindi
महाशिवरात्रि पर महाविजय: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, सुपर-8 में मारी एंट्री!
तिथि : 15/02/2026
national news in hindi
अंडर-19 विश्व कप : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व ...
तिथि : 06/02/2026
national news in hindi
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शुभमन गिल फॉर्म में लौटे, वनडे में सबसे तेज़ 2500 रन बनान...
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
BCCI ने लिया बड़ा फैसला चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत नहीं खेलेगा कोई अभ्यास मैच
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
भारत और इंंग्लैंड का T20I सीरीज में आमना-सामना 22 जनवरी से होने जा रहा है, 5 मैचों की T20I...
तिथि : 21/01/2025
national news in hindi
भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच
तिथि :