डीविलियर्स के धुआंधार अर्धशतक से आरसीबी ने खोला जीत का खाता

Date: 14/04/2018
1099

आईपीएल में शुक्रवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर व किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए रोमांचक मैच में आरसीबी ने एबी डीविलियर्स (57) के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत पंजाब को 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही आरसीबी ने आईपीएल 2018 में अपनी जीत का खाता भी खोल लिया।अंतिम ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 5 रनों की जरूरत थी। इस दौरान वॉशिंगटन सुंदर 9 ने मोहित शर्मा के ओवर में दो चौके जड़़कर 2 गेंद शेष रहते टीम को जीत दिला दी।पंजाब की ओर से दिए गए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही। अक्षर पटेल ने पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ब्रेंडन मैकुलम को मुजीब उर रहमान के हाथों कैच आउट करा दिया। मैकुलम खाता नहीं खोल सके। इसके बाद कप्तान विराट कोहली (21) ने डिकॉक 45 के साथ 32 रन की साझेदारी की, लेकिन मुजीब उर रहमान ने अपनी गूगली पर कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया।इसके बाद पंजाब के कप्तान अश्विन एक के बाद एक लगातार दो विकेट लेकर पंजाब की मैच में वापसी करवाई। उन्होंने सरफराज और डी कॉक को आउट किया। सरफराज खान खाता नहीं खोल सके। इसके बाद एबी डीविलियर्स ने अर्धशतक पूरा किया और आरसीबी को जीत के करीब ले गए। एंड्रू टाई ने डीविलियर्स को डीप कवर्स में नायर के हाथों कैच आउट कराकर मैच को रोमांचक बना दिया। इसी ओवर में मंदीप सिंह (22) को स्थानापन्न मयंक डागर और राहुल ने संयुक्त रूप से रनआउट किया।अंतिम ओवर में आरसीबी को जीत के लिए पांच रन चाहिए थे और वॉशिंगटन सुंदर ने मोहित शर्मा के दो चौके जड़कर टीम को जीत दिला दी। पंजाब की तरफ से कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने दो तथा एंड्रू टाई, अक्षर पटेल और मुजीब उर रहमान ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले टॉस हाकर पहले खेलते हुए पंजाब को ओपनर मयंक अगरवाल (15) और केएल राहुल 47 ने तेज शुरुआत जरूर दिलाई। मगर उमेश यादव ने चौथे ओवर में पंजाब को तीन जोरदार झटके देकर बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर मयंक को विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट कराया। अगली गेंद पर आरोन फिंच को पगबाधा आउट किया। फिर ओवर की आखिरी गेंद पर युवराज सिंह (4) को क्लीन बोल्ड करके खलबली मचा दी।यहां से केएल राहुल ने करुण नायर के साथ चौथे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की और पंजाब की स्थिति संभाली। दोनों ने टीम का स्कोर 94 रन तक पहुंचाया ही था कि वॉशिंगटन सुंदर ने राहुल का कैच शॉर्ट थर्डमैन में सरफराज खान के हाथों कराकर पंजाब को तगड़ा झटका दिया। स्कोर 100 के पार हुआ ही था कि कुलवंत खेजरोलिया ने करुण नायर (29) को क्लीन बोल्ड करके पंजाब की मुसीबतें बढ़ा दी।इसके बाद रविचंद्रन अशिवन 33 के अलावा कोई भी बललेबाज ज्यादा देर नहीं टिक सका और पूरी टीम 19.2 ओवर में 155 रन पर ढेर हो गई।आरसीबी की तरफ से उमेश यादव ने तीन, क्रिस वोक्स, कुलवंत खेजरोलिया और वॉशिंगटन सुंदर को दो-दो विकेट व युजवेंद्र चहल ने एक विकेट लिया।

More News

national news in hindi
BREAKING NEWS: भारत बना विश्व विजेता 96 रनो से न्यूजीलेंड को हराया
तिथि : 08/03/2026
national news in hindi
भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब 8 मार्च को होगा न्यूजीलैंड बनाम...
तिथि : 05/03/2026
national news in hindi
संजू का विराट अवतार: वेस्टइंडीज के जबड़े से छीनी जीत, लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत
तिथि : 01/03/2026
national news in hindi
T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत की जिम्बाब्वे पर 72 रनों से धमाकेदार जीत
तिथि : 26/02/2026
national news in hindi
महाशिवरात्रि पर महाविजय: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, सुपर-8 में मारी एंट्री!
तिथि : 15/02/2026
national news in hindi
अंडर-19 विश्व कप : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व ...
तिथि : 06/02/2026
national news in hindi
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शुभमन गिल फॉर्म में लौटे, वनडे में सबसे तेज़ 2500 रन बनान...
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
BCCI ने लिया बड़ा फैसला चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत नहीं खेलेगा कोई अभ्यास मैच
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
भारत और इंंग्लैंड का T20I सीरीज में आमना-सामना 22 जनवरी से होने जा रहा है, 5 मैचों की T20I...
तिथि : 21/01/2025
national news in hindi
भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच
तिथि :