संजू सैमसन की धमाकेदार पारी की बदौलत 19 रन से जीती राजस्थान रॉयल्स

Date: 15/04/2018
1101

आईपीएल में रविवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन की धमाकेदार पारी नाबाद 92 रन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 19 रन से हरा दिया। आईपीएल 2018 में रॉयल्स की यह लगातार दूसरी जीत है।राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 217 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 198 रन बना सकी।कप्तान कोहली ने 56 व मंदीप सिंह ने नाबाद 47 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को पहला झटका ब्रेंडन मैकुलम (4) के रूप में लगा। पिछले मैच की तरह इस बार भी मैकुलम पहले ही ओवर में आउट होकर डगआउट लौटे। यहां से विराट कोहली और क्विंटन डी कॉक ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए तूफानी अंदाज में 77 रन जोड़े। कोहली जब अर्धशतक पूरा करने से एक रन दूर थे तब कॉक को डार्सी शॉर्ट ने स्क्वायर लेग में उनाडकट के हाथों कैच आउट कर दिया।

इसके बाद विराट कोहली ने 26 गेंदों में 7 चौको और एक छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने श्रेयस गोपाल द्वारा किए पारी के 9वें ओवर की पहली गेंद पर लांग ऑन की दिशा में एक रन लेकर फिफ्टी पूरी की। कोहली ने आईपीएल करियर का 31वां अर्धशतक जमाया। 29 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी भी पूरी की। अर्धशतक पूरा करने के बाद विराट कोहली भी डगआउट लौटे। श्रेयस गोपाल की बॉल पर डार्सी शॉर्ट ने उनका कैच लपका। इसके बाद एबी डीविलियर्स (20) ने बेहद खराब शॉट खेलकर अपना कीमती विकेट रॉयल्स को गिफ्ट कर दिया। उन्हें भी श्रेयस गोपाल ने शॉर्ट हाथों कैच कराया।जल्द ही बेन लाफलिन ने पवन नेगी (3) को विकेटकीपर बटलर के हाथों कैच आउट कराकर आरसीबी की कमर तोड़ दी। यहां से मंदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर (35) ने 56 रन की साझेदारी करके मैच को रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया।इस दौरान स्टोक्स ने सुंदर को क्लीन बोल्ड करके रॉयल्स को फ्रंटसीट पर ला खड़ा किया। आरसीबी को अंतिम ओवर में जीत के लिए 36 रनों की जरूरत थी, लेकिन वह 16 रन ही बना सकी। मंदीपसिंह 47 रन व वॉक्स शून्य पर नाबाद रहे।

इससे पहले टॉस हारकर पहले खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन की तूफानी पारी नाबाद 92, रहाणे 36, बेन स्टोक्स 27 व जोस बटलर 23 की पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में विकेट 4 खोकर 217 रन का स्कोर खड़ा किया था। सैमसन ने अपनी तूफानी पारी में 10 शानदार छक्के व दो चौके भी जड़े।

More News

national news in hindi
BREAKING NEWS: भारत बना विश्व विजेता 96 रनो से न्यूजीलेंड को हराया
तिथि : 08/03/2026
national news in hindi
भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब 8 मार्च को होगा न्यूजीलैंड बनाम...
तिथि : 05/03/2026
national news in hindi
संजू का विराट अवतार: वेस्टइंडीज के जबड़े से छीनी जीत, लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत
तिथि : 01/03/2026
national news in hindi
T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत की जिम्बाब्वे पर 72 रनों से धमाकेदार जीत
तिथि : 26/02/2026
national news in hindi
महाशिवरात्रि पर महाविजय: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, सुपर-8 में मारी एंट्री!
तिथि : 15/02/2026
national news in hindi
अंडर-19 विश्व कप : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व ...
तिथि : 06/02/2026
national news in hindi
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शुभमन गिल फॉर्म में लौटे, वनडे में सबसे तेज़ 2500 रन बनान...
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
BCCI ने लिया बड़ा फैसला चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत नहीं खेलेगा कोई अभ्यास मैच
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
भारत और इंंग्लैंड का T20I सीरीज में आमना-सामना 22 जनवरी से होने जा रहा है, 5 मैचों की T20I...
तिथि : 21/01/2025
national news in hindi
भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच
तिथि :