कैप्टन कूल की सेना पर भारी पड़ी हिटमैन ब्रिगेड, आठ विकेट से जीती मुम्बई इंडियंस

Date: 28/04/2018
1104

आईपीएल में शनिवार रात को एमसीए मैदान पुणे में खेले गए 27वें मैच में मुम्बई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा नाबाद 56, एविन लेविस 47व सूर्यकुमार 44रनों की बेहतरीन पारियों की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने 8विकेट से रौद दिया। इस जीत के साथ जहां मुम्बई ने चेन्नई का वियज रथ रोक दिया, वहीं अपनी प्ले ऑफ में बने रहने की उम्मीद भी बनाए रखी है। चेन्नई की ओर से दिए गए 170रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुम्बई ने उसे दो बॉल शेष रहते ही हासिल कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुम्बई को ओपनर सुर्यकुमार और एविन लेविस ने मजबूत शुरुआत दिलाई। 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर हरभजन सिंह ने मुंबई इंडियंस को पहला झटका दिया। उन्होंने सुर्यकुमार को रविन्द्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। वह 5चौके और 1छक्के की मदद से शानदार 44रन बनाए।इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान रोहित शर्मा ने लेविस के साथ मिलकर पारी को संभाला और स्कोर को 128तक पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 59रन की साझेदारी हुई ही थी कि लेविस (47) को ब्रावो ने शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। इसके बाद बल्लेबाजी पर आए पंड्या 13ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी। रोहित ने अपनी पारी में 33बॉल पर 6चौके व दो छक्के भी जड़े। इससे पहले टॉस हारकर पहले खेलने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स ने सुरेश रैना नाबाद 75, अंबाती रायडू 46, महेन्दसिहं धोनी 26व वाटसन 12की पारियों की बदौलत निर्धारित 20ओवर में 5विकेट के नुकसान पर 169रन बनाए। मुम्बई की ओर से मैक्लिंघन व क्रुणाल पंड़या ने 2-2तथा हार्दिक पंड्या ने एक विकेट लिया।

मैन ऑफ द मैच- रोहित शर्मा

More News

national news in hindi
BREAKING NEWS: भारत बना विश्व विजेता 96 रनो से न्यूजीलेंड को हराया
तिथि : 08/03/2026
national news in hindi
भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब 8 मार्च को होगा न्यूजीलैंड बनाम...
तिथि : 05/03/2026
national news in hindi
संजू का विराट अवतार: वेस्टइंडीज के जबड़े से छीनी जीत, लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत
तिथि : 01/03/2026
national news in hindi
T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत की जिम्बाब्वे पर 72 रनों से धमाकेदार जीत
तिथि : 26/02/2026
national news in hindi
महाशिवरात्रि पर महाविजय: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, सुपर-8 में मारी एंट्री!
तिथि : 15/02/2026
national news in hindi
अंडर-19 विश्व कप : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व ...
तिथि : 06/02/2026
national news in hindi
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शुभमन गिल फॉर्म में लौटे, वनडे में सबसे तेज़ 2500 रन बनान...
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
BCCI ने लिया बड़ा फैसला चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत नहीं खेलेगा कोई अभ्यास मैच
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
भारत और इंंग्लैंड का T20I सीरीज में आमना-सामना 22 जनवरी से होने जा रहा है, 5 मैचों की T20I...
तिथि : 21/01/2025
national news in hindi
भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच
तिथि :