अंडर 19 वर्ल्ड प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए द्रविड़ के ये पांच धुरंधर

Date: 04-02-2018
1108

भारतीय खिलाड़ियों ने उम्मीद के अनुसार अंडर 19 विश्व कप टीम में अपना दबदबा बनाये रखा और आईसीसी की आज घोषित विश्व एकादश में विश्व चैंपियन टीम के पांच खिलाड़ी शामिल हैं. भारत ने कल न्यूजीलैंड के माउंट माउनगुनई में खेले गये फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर अंडर-19 विश्व कप जीता था. विश्व एकादश में भारतीय बल्लेबाजी क्रम में शीर्ष तीन बल्लेबाज कप्तान पृथ्वी शॉ (261 रन), फाइनल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मनजोत कालरा (252 रन) और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शुभमान गिल (372 रन) शामिल हैं. इनके अलावा बायें हाथ के स्पिनर अनुकूल राय (14 विकेट) और तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटी (नौ विकेट) को भी विश्व टीम में जगह मिली है. आईसीसी अंडर-19 विश्व कप टीम का चयन पांच सदस्यीय चयन पैनल किया जिसमें वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप, पूर्व भारतीय महिला कप्तान अंजुम चोपड़ा, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जैफ क्रो, पत्रकार शशांक किशोर और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर टॉम मूडी शामिल थे.

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप टीम इस प्रकार है (बल्लेबाजी क्रम में) : पृथ्वी शॉ, मनजोत कालरा, शुभमन गिल (तीनों भारत) फिन एलेन (न्यूजीलैंड), रेनार्डवॉन टोंडर (दक्षिण अफ्रीका, कप्तान), वैंडिल माकवेतु (दक्षिण अफ्रीका, विकेटकीपर), अनुकूल राय, कमलेश नागरकोटी (दोनों भारत), गेराल्ड कोएट्जी (दक्षिण अफ्रीका), कैस अहमद (अफगानिस्तान), शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान)। बारहवां खिलाड़ी - एलिक अथांजे (वेस्टइंडीज)।

More News

national news in hindi
BREAKING NEWS: भारत बना विश्व विजेता 96 रनो से न्यूजीलेंड को हराया
तिथि : 08/03/2026
national news in hindi
भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब 8 मार्च को होगा न्यूजीलैंड बनाम...
तिथि : 05/03/2026
national news in hindi
संजू का विराट अवतार: वेस्टइंडीज के जबड़े से छीनी जीत, लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत
तिथि : 01/03/2026
national news in hindi
T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत की जिम्बाब्वे पर 72 रनों से धमाकेदार जीत
तिथि : 26/02/2026
national news in hindi
महाशिवरात्रि पर महाविजय: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, सुपर-8 में मारी एंट्री!
तिथि : 15/02/2026
national news in hindi
अंडर-19 विश्व कप : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व ...
तिथि : 06/02/2026
national news in hindi
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शुभमन गिल फॉर्म में लौटे, वनडे में सबसे तेज़ 2500 रन बनान...
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
BCCI ने लिया बड़ा फैसला चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत नहीं खेलेगा कोई अभ्यास मैच
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
भारत और इंंग्लैंड का T20I सीरीज में आमना-सामना 22 जनवरी से होने जा रहा है, 5 मैचों की T20I...
तिथि : 21/01/2025
national news in hindi
भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच
तिथि :