हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने बताया कि किन वजहों से टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Date: 07/07/2018 Admin
1100

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच शुक्रवार को कार्डिफ में खेला गया। पहले मैच में भारत ने जीत दर्ज की तो दूसरे में इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। शुक्रवार का मैच काफी रोमांचक रहा और आखिरी ओवर तक खिंचे मैच में एलेक्स हेल्स की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत को हार झेलनी पड़ी। मैच के बाद कप्तान विराट कोहली काफी निराश नजर आए।

मैच के बाद विराट ने कहा, जब आप पहले तीन विकेट जल्द गंवा देते हैं तो आपके लिए वापसी करना हमेशा मुश्किल होता है। इंग्लैंड ने अच्छी गेंदबाजी की और हमें खराब शॉट खेलने के लिए मजबूर किया। हम करीब 10-15 रन पीछे रह गए। हमें लगा था कि 149 चुनौतीपूर्ण स्कोर होगा, वो भी तब जब उनके लिए ये करो या मरो वाला मैच था। लेकिन वो इस मैच को जीत गए। उन्होंने कुलदीप यादव पर अच्छा होमवर्क किया था और इसका उन्हें फायदा भी मिला।

विराट ने कहा, कुलदीप के खिलाफ उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। एलेक्स हेल्स ने अच्छी बल्लेबाजी की और छोटी-छोटी पार्टनरशिप होती रही, जिससे इंग्लैंड ने ये मैच जीता। इंग्लैंड ने हमारे ऊपर प्रेशर बनाए रखा और हम विकेट गंवाते गए, रनआउट होना भी हमारे लिए खतरनाक साबित हो गया।' के.एल. राहुल और शिखर धवन के बीच तालमेल बिगड़ा था और धवन 10 रन बनाकर रनआउट हो गए थे। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 148 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड ने 19.4 ओवर में जीत दर्ज कर डाली।

More News

national news in hindi
BREAKING NEWS: भारत बना विश्व विजेता 96 रनो से न्यूजीलेंड को हराया
तिथि : 08/03/2026
national news in hindi
भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब 8 मार्च को होगा न्यूजीलैंड बनाम...
तिथि : 05/03/2026
national news in hindi
संजू का विराट अवतार: वेस्टइंडीज के जबड़े से छीनी जीत, लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत
तिथि : 01/03/2026
national news in hindi
T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत की जिम्बाब्वे पर 72 रनों से धमाकेदार जीत
तिथि : 26/02/2026
national news in hindi
महाशिवरात्रि पर महाविजय: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, सुपर-8 में मारी एंट्री!
तिथि : 15/02/2026
national news in hindi
अंडर-19 विश्व कप : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व ...
तिथि : 06/02/2026
national news in hindi
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शुभमन गिल फॉर्म में लौटे, वनडे में सबसे तेज़ 2500 रन बनान...
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
BCCI ने लिया बड़ा फैसला चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत नहीं खेलेगा कोई अभ्यास मैच
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
भारत और इंंग्लैंड का T20I सीरीज में आमना-सामना 22 जनवरी से होने जा रहा है, 5 मैचों की T20I...
तिथि : 21/01/2025
national news in hindi
भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच
तिथि :