कप्तान विराट कोहली ने जीत का श्रेय रोहित शर्मा को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दिया

Date: 08/07/2018 admin
1110

तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच जीतकर भारत ने सीरीज 2-1 अपने नाम कर लिया। ब्रिस्टल में रविवार को खेले गए मैच में भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज की। रोहित शर्मा को शानदार सेंचुरी जड़ने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं कप्तान विराट कोहली ने रोहित की पारी को तो खास बताया लेकिन हार्दिक पांड्या को जीत का हीरो बताया।

विराट ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया, जिन्होंने मैच में वापसी कराई थी। इंग्लैंड ने तूफानी शुरुआत करके दस ओवर में दो विकेट 112 रन बनाए थे लेकिन आखिर में उसकी टीम नौ विकेट पर 198 रन ही बना पाई। हार्दिक पांड्या ने 38 रन देकर चार विकेट लिए। रोहित शर्मा के नॉटआउट 100 रन से भारत ने आठ गेंद शेष रहते ही जीत हासिल की।

टीम के गेंदबाजों ने दिलाई वापसी

कोहली ने मैच के बाद कहा, मेरा मानना है कि गेंदबाजों ने जिस तरह से वापसी की वो बेजोड़ थी। हमें लग रहा था कि वे 225 से 230 रन बनाएंगे। गेंदबाजों ने जो जज्बा दिखाया उस पर वास्तव में हमें गर्व है। एक कप्तान के रूप में इसे देखकर बहुत खुशी होती है। हमारे पास विकेट लेने वाली गेंदें करने की क्षमता है। इस फॉरमैट में 25 से 30 रन बहुत अंतर पैदा कर सकते हैं। हमने दबाव बनाया और मैच में वापसी की।

विराट ने रोहित के साथ-साथ पांड्या की भी जमकर तारीफ की। पांड्या ने बाद में नॉटआउट 33 रनों की पारी भी खेली। कोहली ने कहा, 'पांड्या ने वास्तव में अच्छा ऑलराउंड क्रिकेटर है। वो आत्मविश्वास से भरा है और जिस तरह से उसने विकेट लिए आप युवा खिलाड़ी से ऐसा ही प्रदर्शन चाहते हो। इसके बाद उसने बल्ले से भी कमाल दिखाया। रोहित की पारी खास थी लेकिन हार्दिक का प्रदर्शन लाजवाब था।उन्होंने कहा, पिच वास्तव में सपाट थी और बल्लेबाज के रूप में हमने इसका लुत्फ उठाया। हम बल्लेबाजी क्रम और गेंदबाजों में अलग-अलग चीजें आजमाते रहेंगे। सीरीज में जीत से दौरे की शुरुआत करना अच्छा है।

More News

national news in hindi
BREAKING NEWS: भारत बना विश्व विजेता 96 रनो से न्यूजीलेंड को हराया
तिथि : 08/03/2026
national news in hindi
भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब 8 मार्च को होगा न्यूजीलैंड बनाम...
तिथि : 05/03/2026
national news in hindi
संजू का विराट अवतार: वेस्टइंडीज के जबड़े से छीनी जीत, लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत
तिथि : 01/03/2026
national news in hindi
T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत की जिम्बाब्वे पर 72 रनों से धमाकेदार जीत
तिथि : 26/02/2026
national news in hindi
महाशिवरात्रि पर महाविजय: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, सुपर-8 में मारी एंट्री!
तिथि : 15/02/2026
national news in hindi
अंडर-19 विश्व कप : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व ...
तिथि : 06/02/2026
national news in hindi
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शुभमन गिल फॉर्म में लौटे, वनडे में सबसे तेज़ 2500 रन बनान...
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
BCCI ने लिया बड़ा फैसला चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत नहीं खेलेगा कोई अभ्यास मैच
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
भारत और इंंग्लैंड का T20I सीरीज में आमना-सामना 22 जनवरी से होने जा रहा है, 5 मैचों की T20I...
तिथि : 21/01/2025
national news in hindi
भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच
तिथि :