हिटमैन के शतकीय धमाके से टीम इंडिया ने देश को दिया दिवाली को तोहफा

Date: 06/11/2018
1101

 
दिवाली की पूर्व संध्या पर भारतीय क्रिकेट टीम ने देशवासियों को जीत का तोहफा दिया। रोहित शर्मा के ऐतिहासिक शतक (111 रन) फिर गेंदबाजों के जबरदस्त प्रदर्शन के बूते टीम इंडिया ने लखनऊ टी-20 में वेस्टइंडीज को 71 रन के बड़े अंतर से हराया। इस तरह शुरुआती दो मुकाबले जीतकर रोहित ब्रिगेड ने तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। अब अगला मुकाबला 11 नवंबर को चेन्नई में खेला जाएगा।
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी ब्लू ब्रिगेड ने वेस्टइंडीज के सामने 196 रन का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में कैरेबियाई टीम 9 विकेट खोकर 124 रन पर सिमट गई।रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया जब वे इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में 4 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो को पीछे छोड़ा, जिनके नाम तीन शतक दर्ज हैं।
वेस्टइंडीज बड़े लक्ष्य के सामने शुरू में ही लड़खड़ा गया। तेज गेंदबाज खलील अहमद (30 रन देकर दो) ने शाई होप (6) को बोल्ड करने के बाद विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर (15) को दबाव में लॉन्ग ऑन पर आसान कैच देने के लिए मजबूर किया। कैरेबियाई टीम पावरप्ले तक दो विकेट पर 39 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी।
कोलकाता में कहर बरपाने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव (32 रन देकर दो) ने आठवें ओवर में गेंद थामी और चार गेंद के अंदर डेरेन ब्रावो (23) और निकोलस पूरन (चार) को आउट करके अपने स्थानीय प्रशंसकों को जश्न मनाने का पूरा मौका दिया। रोहित का तीन कैच में से यह पहला कैच था। 
जसप्रीत बुमराह (20 रन देकर दो) ने अपने तीखे तेवरों के लिए मशहूर कीरेन पोलार्ड (पांच) को अपनी गेंद पर कैच करके वेस्टइंडीज की रही सही उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया। दिनेश रामदीन (10) और फैबियन एलेन (शून्य) के लगातार गेंदों पर आउट होने से भारत की बड़ी जीत सुनिश्चित हो गई।
कीमो पॉल (20) और कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट (नाबाद 15) हार का अंतर ही कम कर पाये। भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिए। इसके पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा के नाबाद शतक 111 रन (8 चौके व 7 छक्के), शिखर धवन 43 व केएल राहुल 26 की पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर्स में 2 विकेट खोकर 195 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।
 
मैन ऑफ द मैच- रोहित शर्मा

More News

national news in hindi
BREAKING NEWS: भारत बना विश्व विजेता 96 रनो से न्यूजीलेंड को हराया
तिथि : 08/03/2026
national news in hindi
भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब 8 मार्च को होगा न्यूजीलैंड बनाम...
तिथि : 05/03/2026
national news in hindi
संजू का विराट अवतार: वेस्टइंडीज के जबड़े से छीनी जीत, लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत
तिथि : 01/03/2026
national news in hindi
T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत की जिम्बाब्वे पर 72 रनों से धमाकेदार जीत
तिथि : 26/02/2026
national news in hindi
महाशिवरात्रि पर महाविजय: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, सुपर-8 में मारी एंट्री!
तिथि : 15/02/2026
national news in hindi
अंडर-19 विश्व कप : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व ...
तिथि : 06/02/2026
national news in hindi
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शुभमन गिल फॉर्म में लौटे, वनडे में सबसे तेज़ 2500 रन बनान...
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
BCCI ने लिया बड़ा फैसला चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत नहीं खेलेगा कोई अभ्यास मैच
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
भारत और इंंग्लैंड का T20I सीरीज में आमना-सामना 22 जनवरी से होने जा रहा है, 5 मैचों की T20I...
तिथि : 21/01/2025
national news in hindi
भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच
तिथि :