भारत ने अंतिम टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया, 3-0 से किया क्लीन स्वीप

Date: 12/11/2018
1102

चेन्नई में रविवार को खेले गए टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया ने ओपनर शिखर धवन 92 व रिषभ पंत 58 की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया। भारत को अंतिम बॉल पर 1 रन की जरूरत थी और मनीष पांडे ने एलन की बॉल पर सिंगल लेकर भारत को जीत दिला दी। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में वेस्टइंडीज का 3-0 से सफाया कर दिया है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए भारत के सामने जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य रखा था।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। पिछले मैच में नाबाद 111 रन बनाकर इतिहास रचने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आज सस्ते में निपट गए।कीमो पॉल ने उन्हें महज 4 रन के स्कोर पर कार्लोस ब्रैथवेट के हाथों कैच करा दिया।तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने आए लोकेश राहुल 16 आज अच्छे लय में नजर आ रहे थे। उन्हें शुरुआत भी अच्छी मिली, लेकिन एक बार फिर वे बेहतर शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी वेस्टइंडीज टीम ने पूरन नाबाद 53 रन, डेरेन ब्रावो नाबाद 43, शाई होप 24 व हेटमायर 26 की पारियों की बदौलत निर्धारित ओवर में 3 विकेट पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया था। भारत की ओर से चहल ने 2 तथा सुंदर ने एक विकेट लिया था।

मैन ऑफ द मैच- शिखर धवन

मैन ऑफ द सीरीज- कुलदीप यादव

More News

national news in hindi
BREAKING NEWS: भारत बना विश्व विजेता 96 रनो से न्यूजीलेंड को हराया
तिथि : 08/03/2026
national news in hindi
भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब 8 मार्च को होगा न्यूजीलैंड बनाम...
तिथि : 05/03/2026
national news in hindi
संजू का विराट अवतार: वेस्टइंडीज के जबड़े से छीनी जीत, लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत
तिथि : 01/03/2026
national news in hindi
T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत की जिम्बाब्वे पर 72 रनों से धमाकेदार जीत
तिथि : 26/02/2026
national news in hindi
महाशिवरात्रि पर महाविजय: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, सुपर-8 में मारी एंट्री!
तिथि : 15/02/2026
national news in hindi
अंडर-19 विश्व कप : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व ...
तिथि : 06/02/2026
national news in hindi
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शुभमन गिल फॉर्म में लौटे, वनडे में सबसे तेज़ 2500 रन बनान...
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
BCCI ने लिया बड़ा फैसला चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत नहीं खेलेगा कोई अभ्यास मैच
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
भारत और इंंग्लैंड का T20I सीरीज में आमना-सामना 22 जनवरी से होने जा रहा है, 5 मैचों की T20I...
तिथि : 21/01/2025
national news in hindi
भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच
तिथि :