हांगकांग ओपन: भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु को कड़े संघर्ष के बाद मिली जीत

Date: 14/11/2018
1104

भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु ने बुधवार को कड़े संघर्ष के बाद हांगकांग ओपन के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। विश्व नंबर-3 सिंधु ने विश्व नंबर-14 थाईलैंड की नित्चाओन जिंदापोल को महिला सिंगल्स में तीन सेटों तक चले मुकाबले में 21-15, 13-21, 21-17 से हराया। सिंधु का अगला मुकाबला कोरिया की सुंग जी ह्यून से होगा।

ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने पहले दौर में शुरुआत अच्छी की और पहले गेम में थाई शटलर को 6 अंकों के अंतर से मात दी। पहले गेम में भारतीय शटलर की तकनीक के सामने जिंदापोल संघर्ष करती दिखी। सिंधु ने पहला गेम 21-15 से अपने नाम किया।
दूसरे गेम में जिंदापोल ने दमदार वापसी की और सिंधु को कोई मौका ही नहीं दिया। भारतीय शटलर यह गेम 7 अंकों के अंतर से हारीं। कोर्ट-1 पर खेले गए इस मुकाबले में सिंधु की दूसरे गेम में हार से भारतीय फैंस निराश दिखे। हालांकि, भारतीय शटलर ने एक बार फिर फैंस के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी और तीसरे गेम को जीत लिया। सिंधु का इसी के साथ जिंदापोल के खिलाफ रिकॉर्ड भी अच्छा हो गया है। 
भारतीय शटलर ने जिंदापोल के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। सिंधु ने कुल 5 मैच जीते जबकि जिंदापोल सिर्फ एक जीत ही दर्ज कर सकी हैं। सिंधु ने यह मैच एक घंटा एक मिनट में जीता।
इससे पहले भारत के समीर वर्मा ने पुरुष सिंगल्स के मैच में थाईलैंड के सुपन्यू अविंगसानोन को सीधे सेटों में 21-17, 21-14 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया। समीय ने केवल 40 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया।

More News

national news in hindi
BREAKING NEWS: भारत बना विश्व विजेता 96 रनो से न्यूजीलेंड को हराया
तिथि : 08/03/2026
national news in hindi
भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब 8 मार्च को होगा न्यूजीलैंड बनाम...
तिथि : 05/03/2026
national news in hindi
संजू का विराट अवतार: वेस्टइंडीज के जबड़े से छीनी जीत, लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत
तिथि : 01/03/2026
national news in hindi
T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत की जिम्बाब्वे पर 72 रनों से धमाकेदार जीत
तिथि : 26/02/2026
national news in hindi
महाशिवरात्रि पर महाविजय: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, सुपर-8 में मारी एंट्री!
तिथि : 15/02/2026
national news in hindi
अंडर-19 विश्व कप : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व ...
तिथि : 06/02/2026
national news in hindi
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शुभमन गिल फॉर्म में लौटे, वनडे में सबसे तेज़ 2500 रन बनान...
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
BCCI ने लिया बड़ा फैसला चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत नहीं खेलेगा कोई अभ्यास मैच
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
भारत और इंंग्लैंड का T20I सीरीज में आमना-सामना 22 जनवरी से होने जा रहा है, 5 मैचों की T20I...
तिथि : 21/01/2025
national news in hindi
भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच
तिथि :