विश्व महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप : मैरी कॉम सहित चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में, सरिता हारीं

Date: 18/11/2018
1100

पांच बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम (48 किग्रा) सहित भारत की चार मुक्केबाजों ने रविवार को नई दिल्ली में विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की, लेकिन एल सरिता देवी (60 किग्रा) में हार का सामना करना पड़ा।

मैरी कॉम ने केडी जाधव हाल में कजाखस्तान की ऐजरिम कासेनायेवा को 5-0 से पराजित किया। भारत के लिए दोपहर के सत्र में युवा मुक्केबाज मनीषा मोन (54 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) और भाग्यवती काचरी (81 किग्रा) ने अपने मुकाबलों में जीत हासिल की थी। विश्व चैंपियनशिप में छह पदक जीत चुकी मैरी कॉम ने अपने अनुभव से कजाखस्तान की मजबूत प्रतिद्वंदी को चित किया।

अब वह सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए मंगलवार को चीन की वु यू से भिड़ेंगी, जिन्होंने फिलीपींस की जोसी गाबुको को मात दी। पिछली बार भारत में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में सरिता ने यहां देशवासियों के सामने स्वर्ण पदक जीता था और वह दोबारा यह कारनामा करने की कोशिश में थीं, लेकिन आयरलैंड की 2016 विश्व चैंपियनशिप की रजत पदकधारी एने कैली हैरिंगटन से 2- 3 से हार गईं, जिसमें रैफरी ने सरिता के गिरने से काउटिंग शुरू कर दी।

सरिता ने बाद में कहा कि वह परिणाम से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘खुश नहीं हूं, लेकिन कुछ नहीं कर सकते। हार जीत जिंदगी में लगी रहती है। यह फैसला मेरे पक्ष में होना चाहिए था। मैं विपक्षी का पैर लगने से गिरी थी और रैफरी ने काउंटिंग शुरू कर दी। हालांकि इससे अंक नहीं कटते, लेकिन दूसरे के पक्ष में नतीजा कर दिया गया।

मैंने तीनों राउंड जीते, लेकिन फैसला उनका था। दूसरे राउंड में काउंटिंग कर दी। लेकिन फैसला दूसरे के पक्ष में कर दिया तो कुछ नहीं कर सकते।’ सरिता से पूछा गया कि क्या वह इसकी शिकायत करेंगी, उन्होंने कहा, ‘नहीं, एक बार एशियाई खेलों के दौरान शिकायत की थी तो प्रतिबंध लगा दिया था। मैं अब अगले टूर्नामेंट की तैयारी में लग जाऊंगी।’

More News

national news in hindi
BREAKING NEWS: भारत बना विश्व विजेता 96 रनो से न्यूजीलेंड को हराया
तिथि : 08/03/2026
national news in hindi
भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब 8 मार्च को होगा न्यूजीलैंड बनाम...
तिथि : 05/03/2026
national news in hindi
संजू का विराट अवतार: वेस्टइंडीज के जबड़े से छीनी जीत, लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत
तिथि : 01/03/2026
national news in hindi
T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत की जिम्बाब्वे पर 72 रनों से धमाकेदार जीत
तिथि : 26/02/2026
national news in hindi
महाशिवरात्रि पर महाविजय: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, सुपर-8 में मारी एंट्री!
तिथि : 15/02/2026
national news in hindi
अंडर-19 विश्व कप : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व ...
तिथि : 06/02/2026
national news in hindi
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शुभमन गिल फॉर्म में लौटे, वनडे में सबसे तेज़ 2500 रन बनान...
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
BCCI ने लिया बड़ा फैसला चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत नहीं खेलेगा कोई अभ्यास मैच
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
भारत और इंंग्लैंड का T20I सीरीज में आमना-सामना 22 जनवरी से होने जा रहा है, 5 मैचों की T20I...
तिथि : 21/01/2025
national news in hindi
भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच
तिथि :