26 साल में आज पहली बार SAfrica में सीरीज जीतने का मौका, 3-0 से आगे है टीम इंडिया

Date: 10-02-2018
1102

भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को चौथे मुकाबले में साउथ अफ्रीका की जमीन पर अपनी पहली वनडे इंटरनेशनल सीरीज जीतने का इतिहास रचने उतरेगी। अभी तक भारत साउथ अफ्रीका में 6 सीरीज खेल चुका है और एक भी जीत नहीं पाया है। दोनों टीमों के बीच 1992 में 7 मैचों की पहली सीरीज खेली गई थी। छह मैचों की इस सीरीज में भारत 3-0 से आगे है। मैच शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा।पिंक जर्सी पहनने के बाद साउथ अफ्रीकी टीम कोई भी मैच नहीं हारी

- पहले वनडे में भारत ने 6 विकेट से जीता था। दूसरे में 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं, तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 124 रन से हराया था।

- चौथा मैच साउथ अफ्रीका के लिए अलग अहमियत रखता है, क्योंकि यह पिंक वनडे होगा, जो ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए खेला जाता है।

- पहला पिंक वनडे साल 2011 में खेला गया था। कल का मैच छठवां होगा। पिंक जर्सी पहनने के बाद साउथ अफ्रीकी टीम कोई भी मैच नहीं हारी है।

कुलदीप और चहल ने तीन मैच में लिए 21 विकेट
- इस वनडे सीरीज में स्पिनर्स टीम इंडिया की ताकत बनकर उभरे हैं। कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी ने तीन मैचों में अब तक 21 विकेट लिए हैं।

आखिरी तीन वनडे के लिए टीम में लौटे डीविलियर्स
- एबी डीविलियर्स की आखिरी तीन मैचों में वापसी हो गई है। 33 साल के डीविलियर्स को भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान ऊंगली में चोट लग गई थी। इसके बाद वह पहले तीन वनडे मैच से बाहर हो गए थे।
- डीविलियर्स स्पिन को अच्छी तरह से खेलते हैं और उनके न होने से चहल और यादव अफ्रीकी टीम पर काफी हावी हुए हैं

More News

national news in hindi
BREAKING NEWS: भारत बना विश्व विजेता 96 रनो से न्यूजीलेंड को हराया
तिथि : 08/03/2026
national news in hindi
भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब 8 मार्च को होगा न्यूजीलैंड बनाम...
तिथि : 05/03/2026
national news in hindi
संजू का विराट अवतार: वेस्टइंडीज के जबड़े से छीनी जीत, लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत
तिथि : 01/03/2026
national news in hindi
T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत की जिम्बाब्वे पर 72 रनों से धमाकेदार जीत
तिथि : 26/02/2026
national news in hindi
महाशिवरात्रि पर महाविजय: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, सुपर-8 में मारी एंट्री!
तिथि : 15/02/2026
national news in hindi
अंडर-19 विश्व कप : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व ...
तिथि : 06/02/2026
national news in hindi
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शुभमन गिल फॉर्म में लौटे, वनडे में सबसे तेज़ 2500 रन बनान...
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
BCCI ने लिया बड़ा फैसला चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत नहीं खेलेगा कोई अभ्यास मैच
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
भारत और इंंग्लैंड का T20I सीरीज में आमना-सामना 22 जनवरी से होने जा रहा है, 5 मैचों की T20I...
तिथि : 21/01/2025
national news in hindi
भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच
तिथि :