ममता को बड़ा झटका, पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस

City: Kolkata | Date: 23/12/2018
1226

फाइल फोटो

कोलकाता। कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई राज्य में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने के पक्ष में है, जबकि भाजपा को उखाड़ फेंकने की अपनी मुहिम के तहत पार्टी देश के अन्य हिस्सों में विभिन्न क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर रही है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी (डब्ल्यूबीपीसीसी) के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने पीटीआई- बताया कि कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई ने अपने विचार से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को अवगत करा दिया है और इस मुद्दे पर अंतिम फैसला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का नेतृत्व करेगा। अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों के पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में जाने से कांग्रेस को पहले ही झटका लग चुका है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उसकी बंगाल इकाई का मानना है कि माकपा या तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन पार्टी के लिये ‘‘दीर्घकालिक’’ हित में नहीं होगा और इस तरह की संभावना राज्य में भविष्य में सिर्फ पार्टी के आधार को खत्म करेगी। हालांकि कांग्रेस ने क्षेत्रीय पार्टियों जद (एस) और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर क्रमश: कर्नाटक एवं उत्तर प्रदेश में सफलता का स्वाद भी चखा। मित्रा ने कहा, ‘‘पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ अपनी बैठक के दौरान मैंने स्पष्ट रूप से उनसे कहा कि अच्छा होगा अगर हम अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ें। संभव है हम कई सीटें नहीं जीत सकें लेकिन भविष्य में हमारी पार्टी का बंगाल में अस्तित्व बना रहेगा।

More News

मुर्शिदाबाद में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव और आगजनी, इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिस बल ...
तिथि : 28/03/2026
ओड़िशा और प. बंगाल में तबाही मचा रहा तूफान, बंगाल में 12 और उड़ीसा में 3 की मौत
तिथि : 21/05/2020 Admin SN24
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ाई के बीच पश्चिम बंगाल की 185 नर्सों ने दिया इस्तीफा
तिथि : 17/05/2020 Admin SN24
महाराष्ट्र के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा
तिथि : 11/04/2020
पश्चिम बंगाल: भाटपारा में हिंसा जारी, ट्रेन पर फेंके गए देसी बम धारा 144 लागू
तिथि : 20/05/2019
पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा जारी, भाटपारा सीट पर मतदान से पहले हुई गोलीबारी और आगजनी
तिथि : 19/05/2019
पश्चिम बंगाल में भाजपा एक सीट नहीं जीत सकती है , इसलिए ले रही केंद्रीय बलों की आड़ : ममता ...
तिथि : 13/03/2019
ममता बनर्जी ने मांगे एयरस्ट्राइक के सबूत, PM मोदी से पूछा- कितने आतंकी मारे?
तिथि : 28/02/2019
ममता के गढ़ पश्चिम बंगाल में बीजेपी को संजीवनी देने खुद जमीन पर उतरेंगे पीएम मोदी, बड़ी रै...
तिथि : 31/12/2018
कोलकाता मेट्रो में लगी आग, 16 घायल, आधे घंटे फंसे रहे यात्री
तिथि : 27/12/2018