कोलकाता मेट्रो में लगी आग, 16 घायल, आधे घंटे फंसे रहे यात्री

City: Kolkata | Date: 27/12/2018
1228

कोलकाता मेट्रो में गुरुवार शाम आग लग गई, आग के कारण कोच में धुंआ भर गयाI आग और धुंए के कारण करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गएI उन्हें फौरन मेट्रो से निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गयाI

बता दें, शहर के बीचोबीच रबींद्र सदन और मैदान स्टेशनों के बीच मेट्रो ट्रेन में आग लगने की खबर थी. आग लगते ही मेट्रो के कर्मचारियों ने पानी का उपयोग करके आग को बुझाया. इसके बाद कोच के अंदर से यात्रियों को बाहर निकाला. इसमें कई वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हैंI

एडिशनल डिप्टी कमिश्नर अपराजिता राय ने बताया कि हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं. उन्हें एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया है. मेट्रो के आगे वाले हिस्से में स्पार्किंग हुई थीI

फोटो न्यूज़ एजेंसी ANI

मौके पर पश्चिम बंगाल फायर सर्विस और कोलकाता पुलिस आपदा प्रबंधन समूह के लोग मौजूद हैं. कोलकाता मेट्रो के पीआरओ ने इस हादसे की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि उत्तर की ओर जाने वाली ट्रेनों में से एक ट्रेन में आग लग गई है. साथ ही दावा किया कि यात्रियों को तेजी से निकाल लिया गया. जबकि, गुस्साए यात्रियों का कहना है कि वे 30 मिनट अंदर फंस गए थेI

 

More News

मुर्शिदाबाद में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव और आगजनी, इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिस बल ...
तिथि : 28/03/2026
ओड़िशा और प. बंगाल में तबाही मचा रहा तूफान, बंगाल में 12 और उड़ीसा में 3 की मौत
तिथि : 21/05/2020 Admin SN24
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ाई के बीच पश्चिम बंगाल की 185 नर्सों ने दिया इस्तीफा
तिथि : 17/05/2020 Admin SN24
महाराष्ट्र के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा
तिथि : 11/04/2020
पश्चिम बंगाल: भाटपारा में हिंसा जारी, ट्रेन पर फेंके गए देसी बम धारा 144 लागू
तिथि : 20/05/2019
पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा जारी, भाटपारा सीट पर मतदान से पहले हुई गोलीबारी और आगजनी
तिथि : 19/05/2019
पश्चिम बंगाल में भाजपा एक सीट नहीं जीत सकती है , इसलिए ले रही केंद्रीय बलों की आड़ : ममता ...
तिथि : 13/03/2019
ममता बनर्जी ने मांगे एयरस्ट्राइक के सबूत, PM मोदी से पूछा- कितने आतंकी मारे?
तिथि : 28/02/2019
ममता के गढ़ पश्चिम बंगाल में बीजेपी को संजीवनी देने खुद जमीन पर उतरेंगे पीएम मोदी, बड़ी रै...
तिथि : 31/12/2018
ममता को बड़ा झटका, पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस
तिथि : 23/12/2018