ओड़िशा और प. बंगाल में तबाही मचा रहा तूफान, बंगाल में 12 और उड़ीसा में 3 की मौत

City: Kolkata | Date: 21/05/2020 Admin SN24
1239

सुपर साइक्लोन अम्फान ने प. बंगाल और ओड़िशा में तबाही मचाना शुरू कर दिया है. प. बंगाल में 2 और ओड़िशा में 2 लोगों की मौत हो गयी है. कई पेड़ उखड़ गये हैं और बिजली वितरण को भारी नुकसान पहुंचा है. बिजली के कई पोल उखड़ गये हैं. कच्चे मकानों को भी खासा नुकसान हुआ है.

कोलकाता में हवा की अधिकतम गति शाम 7 बजकर 20 मिनट पर 133 किमी प्रति घंटे रिकॉर्ड की गयी. चक्रवात दोपहर में करीब ढाई बजे पश्चिम बंगाल में दीघा और बांग्लादेश में हटिया द्वीप के बीच तट पर पहुंचा. चक्रवात के कारण तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही हुई. कोलकाता के टंगड़ा इलाके में पेड़ गिरने की वजह से कई सड़कें बंद हो गयी हैं. गबीना खटिक रोड और न्यू टंगड़ा रोड में कई दुकानें क्षतिग्रस्त होने की सूचना है. एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के नॉर्थ परगना जिले में अम्फान की वजह से 52,00 घरों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है.

ओड़िशा में तेज हवाओं के कारण तमाम इलाकों में कई पेड़ उखड़ गये हैं. ओड़िशा के भद्रक, बालासोर औऱ केंद्रपाड़ा सहित कुछ अन्य जिलों में बिजली के ढांचे को बड़ा नुकसान हुआ है. इन जिलों में एनडीआरएफ की टीमों ने बड़े पैमाने पर राहत कार्य शुरू किया है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ की 41 टीमें तैनात की गयी हैं और प. बंगाल में सिर्फ दो टीमों को रिजर्व रखा गया है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सेना, एयरफोर्स, नेवी और कोस्ट गार्ड की टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है. इन टीमों ने ओडिशा के तमाम इलाकों में राहत कार्य शुरू कर दिया है.

More News

मुर्शिदाबाद में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव और आगजनी, इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिस बल ...
तिथि : 28/03/2026
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ाई के बीच पश्चिम बंगाल की 185 नर्सों ने दिया इस्तीफा
तिथि : 17/05/2020 Admin SN24
महाराष्ट्र के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा
तिथि : 11/04/2020
पश्चिम बंगाल: भाटपारा में हिंसा जारी, ट्रेन पर फेंके गए देसी बम धारा 144 लागू
तिथि : 20/05/2019
पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा जारी, भाटपारा सीट पर मतदान से पहले हुई गोलीबारी और आगजनी
तिथि : 19/05/2019
पश्चिम बंगाल में भाजपा एक सीट नहीं जीत सकती है , इसलिए ले रही केंद्रीय बलों की आड़ : ममता ...
तिथि : 13/03/2019
ममता बनर्जी ने मांगे एयरस्ट्राइक के सबूत, PM मोदी से पूछा- कितने आतंकी मारे?
तिथि : 28/02/2019
ममता के गढ़ पश्चिम बंगाल में बीजेपी को संजीवनी देने खुद जमीन पर उतरेंगे पीएम मोदी, बड़ी रै...
तिथि : 31/12/2018
कोलकाता मेट्रो में लगी आग, 16 घायल, आधे घंटे फंसे रहे यात्री
तिथि : 27/12/2018
ममता को बड़ा झटका, पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस
तिथि : 23/12/2018