बोकारो जिले के बेरमो में प्रचलन से बाहर के 1000 और 500 के नोट बरामद किए गए हैं

City: Bokaro | Date: 11/05/2020 Admin
589

बेरमो थाना क्षेत्र के करगली बाजार निवासी सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी कल्याण चक्रवर्ती के क्वार्टर के बाउंडरी के अंदर सटे झाड़ियों में पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट मिले हैं। नोट मिलने की सूचना धीरे-धीरे पूरो मोहल्ले में फैल गई। जिससे नोट देखने की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान किसी ने पुलिस को फोन से नोट मिलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही बेरमो थाना एएसआई अरविंद सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर सभी नोट जब्त कर थाने ले गए।

कल्याण चक्रवर्ती का कहना है कि नोट यहां किस ने फेंके पता नहीं। घर में वह और उनकी पत्नी अकेले रहते हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बरामद नोट प्रचलन में नहीं हैं। यह रखना कानूनन जुर्म है। पुलिस ने नोटों की गिनती की। 500 के 75 पीस और 1000 के  23 पीस नोट हैं। कुल राशि 60, 500 रुपये है।

More News

बोकारो में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर, एक करोड़ का इनामी भी मारा गया
तिथि : 21/04/2025
पूर्व विधायक लंबोदर महतो की बिगड़ी तबीयत, चेन्नई के अस्पताल में भर्ती
तिथि : 15/02/2025
बोकारो में कोयला चोरी के खिलाफ छापामारी, चोरों ने की पत्थरबाजी
तिथि : 13/01/2025
झारखंड रेलवे उपयोगकर्ता एसोशिएशन का सांसद ढुल्लू महतो को पत्र..धनबाद-बोकारो क्षेत्र की रेल...
तिथि : 05/01/2025
एनआइए की टीम पहुंची बोकारो, गोमिय़ा के उग्रवाद क्षेत्र में 7 जगहों नक्सली समर्थकों के यहां ...
तिथि : 04/01/2025
बोकारो के अय्याप्पा मंदिर मे मिट्टी के कलश में चावल, गुड़ और नारियल से बना खीर, पोंगल पूजा...
तिथि : 08/03/2023
बोकारो-गिरिडीह जिले की सीमा पर पुलिया के नीचे मिला केन बम, निशाने में थी पेट्रोलिंग पार्टी
तिथि : 15/10/2021
मकई बोने को लेकर उपजे जमीन विवाद में जमकर हुई मारपीट, एक पक्ष के लोग हुए चोटिल, दोनों पक्ष...
तिथि : 29/06/2021
गोमिया में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
तिथि : 10/04/2021
छत्तीसगढ़ भाग रहे प्रेमी-युगल को ग्रामीणों ने पकड़ कर करा दी शादी
तिथि : 04/04/2021