युवक ने घर घुसकर लड़की का गला काटा, हालत नाजूक

City: Bokaro | Date: 17/072018 Bermo
1231

बेरमो थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर वार्ड संख्याा 22में मंगलवार की दोपहर एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। एक लड़की अपने घर मे आराम कर रही थी तभी भुत बंगला निवासी राधेश्याम के 25वर्षीय पुत्र दीप जायसवाल उर्फ मोनु ने शास्त्रीनगर निवासी जगदीश पंडित की 21वर्षीय पुत्री श्वेता कुमारी की चाकु से उसका गला रेतने का प्रयास किया। शोरगुल सुन स्थानीय लोग पहुंचकर घायल लड़की को बचाया। गंभीर हालत में युवती को सीसीएल केन्द्रीय ढोरी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। डाॅक्टर ने युवती को खतरे से बाहर बताया।

जानकारी के अनुसार युवती अपनी रिश्ते की बहन के साथ घर पर थी।  इसी दौरान मोनु घर में प्रवेश कर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने हमलावर युवक को घटना स्थल से धर दबोचा । इस दौरान भीड़ में जुटे लोगों ने युवक के साथ मारपीट किया। सूचना मिलते ही बेरमो पुलिस मौके पर पहुंचकर हमलावर युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया। बेरमो थाना प्रभारी ने बताया कि युवती को होश में आने के बाद पुछताछ के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

More News

बोकारो युवती लापता मामला: हाई कोर्ट सख्त, मुख्य आरोपी का 2 सप्ताह में होगा नार्को टेस्ट
तिथि : 23/03/2026
बोकारो में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर, एक करोड़ का इनामी भी मारा गया
तिथि : 21/04/2025
पूर्व विधायक लंबोदर महतो की बिगड़ी तबीयत, चेन्नई के अस्पताल में भर्ती
तिथि : 15/02/2025
बोकारो में कोयला चोरी के खिलाफ छापामारी, चोरों ने की पत्थरबाजी
तिथि : 13/01/2025
झारखंड रेलवे उपयोगकर्ता एसोशिएशन का सांसद ढुल्लू महतो को पत्र..धनबाद-बोकारो क्षेत्र की रेल...
तिथि : 05/01/2025
एनआइए की टीम पहुंची बोकारो, गोमिय़ा के उग्रवाद क्षेत्र में 7 जगहों नक्सली समर्थकों के यहां ...
तिथि : 04/01/2025
बोकारो के अय्याप्पा मंदिर मे मिट्टी के कलश में चावल, गुड़ और नारियल से बना खीर, पोंगल पूजा...
तिथि : 08/03/2023
बोकारो-गिरिडीह जिले की सीमा पर पुलिया के नीचे मिला केन बम, निशाने में थी पेट्रोलिंग पार्टी
तिथि : 15/10/2021
मकई बोने को लेकर उपजे जमीन विवाद में जमकर हुई मारपीट, एक पक्ष के लोग हुए चोटिल, दोनों पक्ष...
तिथि : 29/06/2021
गोमिया में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
तिथि : 10/04/2021