कहीं लट्ठमार तो कहीं कीचड़ से खेली जाती है होली जाने भारत में अलग-अलग जगहों पर मनाई जाने वाली होली के बारे में

Date: 02/03/2018
1159

होली की तैयारियां शुरू होने लगी है। इस बार होली का त्योहार 2 मार्च 2018 को मनाया जाएगा। इसके लिए अभी से बाजार में रौनक बढ़ गई है। ऐसे में आज हम आपको भारत में अलग-अलग जगहों पर मनाई जाने वाली होली के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते है देश में अलग-अलग हिस्सों में कैसे-कैसे होली मनाई जाती है।

ब्रज की होली
ब्रज की लट्ठमार होली सबसे विशेष होती है। खासतौर पर मथुरा,वृंदावन और बरसाना के इलाकों में। यहां की होली की मस्ती सप्ताह भर पहले से छाने लगती है। यहां की लट्ठमार होली न सिर्फ देश में मशहूर बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय है। यहां पर महिलाएं लाठी से पुरुषों की पिटाई करती हैं जबकि पुरुष उनसे बचने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा यहां पर भगवान कृष्ण और राधा जी के साथ फूलों की होली खेली जाती है।बिहार की होली
बिहार प्रदेश में होली एक अलग अंदाज में मनाई जाती है। होली के दिन यहां पर फगुआ गीत गाया जाता है। इसके अलावा कई जगहों पर कीचड़ से होली खेलने का रिवाज है।

बंगाल की होली 
बंगाल की होली भी बहुत चर्चित है। यहां की होली को बसंत पर्व भी कहते है। इस दिन यहां पर राधा और कृष्ण की मूर्तियों को पूरे शहर में घुमाया जाता है और नाच गाना होता है। इस प्रकार की होली रवींद्रनाथ टैगोर ने शांति निकेतन में की थी।

पंजाब की होली
पंजाब में भी होली बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाई जाती है। यहां की होली को होला मोहल्ला कहते है। होला मोहल्ला का उत्सव आनन्दपुर साहिब  में 6 दिनों तक चलता है जहां पर कई तरह के करतब किए जाते हैं।
हरियाणी और राजस्थानी होली
हरियाणा में भी ब्रज की तरह ही लट्ठ मार होली खेली जाती है। यहां पर देवर और भाभी के बीच रंगों और लाठियों से पिटाई करने वाली होली खेली जाती है। इसके अलावा राजस्थान की डोलजी होली भी काफी फेमस है

कुमाऊंनी होली
उत्तराखंड के कुमाऊंनी इलाके में होली रंगों और राग दोनों से खेली जाती है। यहां पर दो तरह की होली खेली जाती है पहली खड़ी होली और दूसरी बैठकी होली।

गोवा की होली
गोवा में खेली जाने वाली होली को शिमगो उत्सव कहते है। इस दिन पूरे शहर में जुलूस निकाला जाता है और शाम को नाटक और संगीत के कार्यक्रम होते हैं।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025