धनबाद न्यूनतम कर्मियों के साथ समाहरणालय में कार्य शुरू हर आने वाले व्यक्ति की हो रही है थर्मल स्क्रीनिंग

City: Dhanbad | Date: 20/04/2020
1328

सोमवार से समाहरणालय के विभिन्न शाखाओं में न्यूनतम कर्मचारियों के साथ कामकाज शुरू किया गया। मुख्य द्वार पर हर आने वाले की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। साथ ही हैंड सैनिटाइजर से हैंडवाश कराया जा रहा है और मास्क लगाकर आने की अनुमति मिल रही है। कर्मचारी अपने कार्यालय में सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के परमेश्वर कुमार चौहान एवं नीतय कुमार दास ने बताया कि सुबह 10:00 बजे से समाहरणालय में आने वाले हर व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे हैं। हैंड सैनिटाइजर से उनके हैंड वॉश कराए जा रहे हैं साथ ही आने वाले को मास्क के साथ ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। शरीर का सुरक्षित तापमान 99 डिग्री फारेनहाइट से कम होना चाहिए।

अपराह्न 12.30 तक लगभग 140 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।

समाहरणालय में आपूर्ति, सामान्य, स्थापना, डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट, राजस्व, जिला भू-अर्जन, विधि व्यवस्था कोषांग, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन, विधि शाखा, निलाम पत्र, समाज कल्याण, कल्याण सहित अन्य शाखाओं में न्यूनतम कर्मचारियों के साथ काम शुरू किया गया।

 

More News

तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026
खैरा आउटसोर्सिंग के खिलाफ एटक का हल्ला बोल, सात सूत्री मांगों को लेकर पीबी एरिया कार्यालय ...
तिथि : 08/04/2026
​झरिया मास्टर प्लान: बेलगड़िया में पुनर्वास कार्य में आएगी तेजी, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्...
तिथि : 07/04/2026
​केंदुआडीह के कुमार मंगलम स्टेडियम के पास की घटना, 9 नामजद और 40 अज्ञात पर FIR, पुलिस की छ...
तिथि : 06/04/2026
कोयला वर्चस्व को लेकर झरिया में गोलीबारी, भागते ट्रक ने तोड़ा गरीब का आशियाना
तिथि : 31/03/2026
जियो और जीने दो का संदेश देने वाले भगवान महावीर जयंती विशेष
तिथि : 31/03/2026
CRIME REPORT: धनबाद में फिल्मी स्टाइल में डकैती, बरवाअड्डा में परिवार को बंधक बना 23.5 लाख...
तिथि : 31/03/2026
नशे के खिलाफ अपराजिता बनीं सुंदरी महतो: ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ छेड़ी जंग...
तिथि : 30/03/2026