धनबाद उपायुक्त ने दिया डीआरएम ऑफिस को बंद करने का आदेश

City: Dhanbad | Date: 20/04/2020
1292

उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद श्री अमित कुमार ने तत्काल प्रभाव से प्रमंडलीय रेल प्रबंधक कार्यालय (डीआरएम आफिस) धनबाद को पूर्णतः बंद रखने का आदेश दिया है।

उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा महामारी घोषित किया गया है। 18 अप्रैल 2020 को धनबाद में कोविड-19 से संक्रमित एक और व्यक्ति पाया गया है। संक्रमित व्यक्ति रेल विभाग का कर्मी है और विगत दिनों प्रमंडलीय रेल प्रबंधक कार्यालय धनबाद में कार्यरत थे।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के फैलाव से बचाव एवं स्वास्थ्य ढांचा को बनाए रखने के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30(2) की उप धारा (iii), (v) एवं (xi) में प्रदत्त शक्ति का उपयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक प्रमंडलीय रेल प्रबंधक कार्यालय धनबाद को पूर्णतः बंद रखने का आदेश दिया है।

 

 

 

        

More News

तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026
खैरा आउटसोर्सिंग के खिलाफ एटक का हल्ला बोल, सात सूत्री मांगों को लेकर पीबी एरिया कार्यालय ...
तिथि : 08/04/2026
​झरिया मास्टर प्लान: बेलगड़िया में पुनर्वास कार्य में आएगी तेजी, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्...
तिथि : 07/04/2026
​केंदुआडीह के कुमार मंगलम स्टेडियम के पास की घटना, 9 नामजद और 40 अज्ञात पर FIR, पुलिस की छ...
तिथि : 06/04/2026
कोयला वर्चस्व को लेकर झरिया में गोलीबारी, भागते ट्रक ने तोड़ा गरीब का आशियाना
तिथि : 31/03/2026
जियो और जीने दो का संदेश देने वाले भगवान महावीर जयंती विशेष
तिथि : 31/03/2026
CRIME REPORT: धनबाद में फिल्मी स्टाइल में डकैती, बरवाअड्डा में परिवार को बंधक बना 23.5 लाख...
तिथि : 31/03/2026
नशे के खिलाफ अपराजिता बनीं सुंदरी महतो: ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ छेड़ी जंग...
तिथि : 30/03/2026