कनाडा को 5-1 से रौंद, भारत हॉकी विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में

Date: 08/12/2018
1101

पुरूष हॉकी विश्वकप में शनिवार को खेले गए एक अहम मैच में मेजबान भारत ने कनाडा को 5-1से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। कलिंगा स्टेडियम में खेले गए पूल-सी के मैच में भारत के लिए ललित उपाध्याय (47वें और 57वें मिनट में) ने दो गोल किए। उनके अलावा हरमनप्रीत सिंह ने 12वें, चिंग्लेनसाना सिंह ने 46वें और अमित रोहिदास ने 51वें मिनट में गोल किए।

कनाडा के लिए सोन फ्लोरिस वान ने 39वें मिनट एकमात्र गोल किया। भारत ने तीन मैचों से सात अंक जुटा लिये हैं। भारत ने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5-0से हराया था और इसके बाद बेल्जियम के साथ 2-2से ड्रॉ खेला था।भारत मैच में शुरुआत में लीड हासिल करने में कामयाब रहा। हालांकि कनाडा ने जब बराबरी की तो भारत को दोबार लीड हासिल करने के लिए चौथे क्वार्टक का इंतजार करना पड़ा। तीसरे क्वार्टर में कनाडा ने अपने दमदार डिफेंस से भारत को परेशान कर दिया। वहीं चौथे क्वार्टर में भारत ने तस्वीर को उलट दिया। भारत 1-1की बराबरी पर चौथे क्वार्टर की शुरुआत की और अंत तक लीड को 5-1तक ले गए।

भारत को इस जीत से तीन अंक मिले और वह अंको के मामले में बेल्जियम के बराबर पहुंच गई। हालांकि भारत के बेहतर गोल अंतर के कारण भारत ने टॉप स्थान हासिल कर लिया और क्वार्टरफाइनल में सीधा प्रवेश किया। बेल्जियम और कनाडा को अब क्वार्टरफाइनल के लिए क्रोस ओवर खेंलेगे।

More News

national news in hindi
BREAKING NEWS: भारत बना विश्व विजेता 96 रनो से न्यूजीलेंड को हराया
तिथि : 08/03/2026
national news in hindi
भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब 8 मार्च को होगा न्यूजीलैंड बनाम...
तिथि : 05/03/2026
national news in hindi
संजू का विराट अवतार: वेस्टइंडीज के जबड़े से छीनी जीत, लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत
तिथि : 01/03/2026
national news in hindi
T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत की जिम्बाब्वे पर 72 रनों से धमाकेदार जीत
तिथि : 26/02/2026
national news in hindi
महाशिवरात्रि पर महाविजय: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, सुपर-8 में मारी एंट्री!
तिथि : 15/02/2026
national news in hindi
अंडर-19 विश्व कप : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व ...
तिथि : 06/02/2026
national news in hindi
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शुभमन गिल फॉर्म में लौटे, वनडे में सबसे तेज़ 2500 रन बनान...
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
BCCI ने लिया बड़ा फैसला चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत नहीं खेलेगा कोई अभ्यास मैच
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
भारत और इंंग्लैंड का T20I सीरीज में आमना-सामना 22 जनवरी से होने जा रहा है, 5 मैचों की T20I...
तिथि : 21/01/2025
national news in hindi
भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच
तिथि :