दुसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 146 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी

Date: 18/12/2018
1111

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट में मेजबान ने बल्लेबाजी व गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को पांचवें दिन 146 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। 287 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम पांचवें दिन 56 ओवर में 140 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क व लॉयन ने 3-3 तथा कमिंस व हेजलवुड ने 2-2 विकेट लिए।

भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। नाथन लियोन को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। वैसे, कंगारू टीम के लिए यह जीत बेहद खास है क्योंकि टिम पैन की कप्तानी में उसकी पहली टेस्ट जीत है।

भारतीय टीम की पांचवें दिन यानी मंगलवार को शुरुआत अच्छी नहीं रही। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने हनुमा विहारी (28) को मिडविकेट पर मार्कस हैरिस के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद पंत (30) ने उमेश यादव के साथ सातवें विकेट के लिए 18 रन जोड़े। नाथन लियोन ने बाएं हाथ के बल्लेबाज को मिडविकेट में हैरिस के हाथों कैच आउट कराकर मेजबान टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। जल्द ही स्टार्क ने उमेश यादव का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। स्टार्क ने उमेश के रूप में अपना तीसरा विकेट झटका। इसके बाद कमिंस ने इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह को आउट करके आॅस्ट्रेलिया की जीत पर मुहर लगाई। इससे पहले भारत की दूसरी पारी में भी शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। केएल राहुल ने एक बार फिर निराश किया। उन्हें पहले ओवर में ही बिना खाता खोले मिचेल स्टार्क ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा 4 को भी जोश हेजलवुड ने आउट करा दिया।

अब सारी निगाहें कप्तान विराट कोहली (17) पर टिकीं थीं। पहली पारी की तरह इस बार भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन स्पिनर नाथन लियोन की एक बेहतरीन गेंद पर वे स्लिप में लपके गए। नाथन लियोन ने विराट कोहली के बाद मुरली विजय को भी आउट कर दिया। यहां पांचवें विकेट के लिए एक अच्छी साझेदारी हुई। रहाणे जहां आक्रामक भूमिका में थे तो हनुमा विहारी बराबर स्ट्राइक रोटेट कर रहे थे। तभी 95 के स्कोर पर अजिंक्य रहाणे 30 रन बनाकर आउट हो गए।

मैन ऑफ द मैच- नाथन लॉयन

More News

national news in hindi
BREAKING NEWS: भारत बना विश्व विजेता 96 रनो से न्यूजीलेंड को हराया
तिथि : 08/03/2026
national news in hindi
भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब 8 मार्च को होगा न्यूजीलैंड बनाम...
तिथि : 05/03/2026
national news in hindi
संजू का विराट अवतार: वेस्टइंडीज के जबड़े से छीनी जीत, लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत
तिथि : 01/03/2026
national news in hindi
T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत की जिम्बाब्वे पर 72 रनों से धमाकेदार जीत
तिथि : 26/02/2026
national news in hindi
महाशिवरात्रि पर महाविजय: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, सुपर-8 में मारी एंट्री!
तिथि : 15/02/2026
national news in hindi
अंडर-19 विश्व कप : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व ...
तिथि : 06/02/2026
national news in hindi
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शुभमन गिल फॉर्म में लौटे, वनडे में सबसे तेज़ 2500 रन बनान...
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
BCCI ने लिया बड़ा फैसला चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत नहीं खेलेगा कोई अभ्यास मैच
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
भारत और इंंग्लैंड का T20I सीरीज में आमना-सामना 22 जनवरी से होने जा रहा है, 5 मैचों की T20I...
तिथि : 21/01/2025
national news in hindi
भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच
तिथि :