2019 की तैयारी में जुटे पीएम मोदी, अलग-अलग ग्रुप में बीजेपी सांसदों को किया तलब

Date: 20/12/2018
1113

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस ली है। पीएम मोदी 20 दिसंबर से लेकर 3 जनवरी तक बीजेपी के सभी सांसदों से अलग-अलग ग्रुप में मुलाकात करेंगे। माना जा रहा कि ये मुलाकात मौजूदा मुद्दों के अलावा ग्राउंड रिपोर्ट के जरिए जनता की नब्ज टटोलने की भी एक कोशिश है। माना जा रहा कि तीन राज्यों में सत्ता जाने के बाद पीएम मोदी ने ग्राउंड रिपोर्ट के साथ सांसदों को बुलाया है। प्रधानमंत्री सबसे पहले 20 दिसंबर को रात 8 बजे से 10 बजे तक दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और उत्तराखंड के सांसदों से मिलेंगे।इसके बाद 26 दिसंबर को शाम 6 से 8 बजे तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 8 से 10 बजे तक मध्य उत्तर प्रदेश के सांसदों से मुलाकात करेंगे।

27 दिसंबर को पीएम मोदी शाम 6 से 8 बजे तक पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के सांसदों से मुलाकात करेंगे। 28 दिसंबर को शाम 6 से 8 तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, रात 8 से 10 बजे तक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और लक्षद्वीप के सांसदों से पीएम मोदी मिलेंगे। 2 जनवरी को शाम 6 से 8 बजे तक महाराष्ट्र, रात 8 से 10 बजे तक गुजरात, दादर नागर हवेली और दमन दीव से सांसदों से पीएम मोदी मिलेंगे. 3 जनवरी को पीएम शाम 6 से 8 बजे तक राजस्थान के सांसदों से मिलेंगे. इसी दिन रात 8 से 10 बजे तक अंडमान निकोबार, झारखंड, उड़ीसा, नॉर्थ ईस्ट और पश्चिम बंगाल के सांसदों से पीएम मोदी मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी ने पहली बार इस तरह से अलग-अलग ग्रुप में बीजेपी के सांसदों से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा कि इस मुलाकात में पीएम मोदी सांसदों ने न सिर्फ उनके कामों का ब्यौरा लेंगे, बल्कि ग्राउंड रिपोर्ट में पार्टी कहां खड़ी है, इसकी भी जानकारी जुटाएंगे। तीन राज्यों में सत्ता जाने से बीजेपी गहन चिंतन-मंथन के दौर से गुजर रही है। पीएम मोदी ने सांसदों से मुलाकात के लिए जिस तरह ग्रुप का चयन किया है, उससे साफ जाहिर है कि उनकी ये कवायद 2019 में होने वाले चुनाव के मद्देनजर ही है।

More News

national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025
national news in hindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से मेघालय और ओड़िशा के दो दिवसीय दौरे पर
तिथि : 09/01/2025
national news in hindi
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करेगी सरकार, मिलेगा इतने लाख तक का मुफ्त इलाज*
तिथि : 09/01/2025
national news in hindi
भुवनेश्वर में 3 दिन का प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन
तिथि : 09/01/2025