अब ओवैसी ने दिया पाक पीएम इमरान को करारा जवाब

Date: 24/12/2018
1117

बुलंदशहर हिंसा पर बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान पर विवाद के बाद पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा दिए गए बयान पर नसीरुद्दीन के करारे जवाब देने के बाद अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्‍तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमअाईएम) के अध्‍यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री को भारत में अल्‍पसंख्‍यकों की स्थिति पर दिए गए उनके बयान को लेकर पलटवार किया है।

 

ओवैसी ने ट्वीट पर लिखा कि पाकिस्‍तान के संविधान के अनुसार केवल कोई मुस्लिम नागरिक ही देश का राष्‍ट्रपति हो सकता है। इसके विपरीत भारत में दलित समुदायों के भी कई राष्‍ट्रपति हुए हैं। उन्‍होंने दो टूक कहा कि अल्‍पसंख्‍यकों के अधिकार और समावेशी राजनीति पर खान साहब (इमरान खान) को हमसे सीख लेने की जरूरत है।

ओवैसी का ट्वीट

गौरतलब है कि बुलंदशहर हिंसा पर बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान के बाद पाक पीएम ने भारत को घेरने की कोशिश की थी और कहा था कि वह पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भारत सरकार को दिखाएंगे कि अल्‍पसंख्‍यकों से कैसे व्‍यवहार किया जाता है। इसके बाद नसीर ने इमरान को जवाब देते हुए कहा था कि वह 'अपने देश की फिक्र करें। भारत 70 वर्षों से लोकतंत्र है और हम जानते हैं कि हमें अपनी देखभाल कैसे करनी है।

More News

national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025
national news in hindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से मेघालय और ओड़िशा के दो दिवसीय दौरे पर
तिथि : 09/01/2025
national news in hindi
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करेगी सरकार, मिलेगा इतने लाख तक का मुफ्त इलाज*
तिथि : 09/01/2025
national news in hindi
भुवनेश्वर में 3 दिन का प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन
तिथि : 09/01/2025