हिमाचल में बीजेपी सरकार का एक साल पूरा, धर्मशाला में रैली करेंगे पीएम मोदी

Date: 27/12/2018
1155

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में जनसभा को संबोधित करेंगे। राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आज एक साल पूरा हो रहा है, ऐसे में प्रधानमंत्री राज्य सरकार की उपलब्धियों का दस्तावेज जारी करेंगे। इस अवसर पर कांगड़ा के धर्मशाला शहर में प्रधानमंत्री की बड़ी रैली आयोजित की जा रही है। हिमाचल सरकार आज के दिन को ‘गुड गवर्नेंस दिवस’ के तौर पर मना रही है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दिया गया है।धर्मशाला और कांगड़ा में होने वाली पैराग्लाइडिंग पर भी रोक लगा दी गई है।

गौरतलब है कि 27 दिसंबर, 2017 को ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने 11 मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण की थी। उस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भी शामिल हुए थे। 68 विधानसभा सीटों के हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने 44 सीटों पर जीत हासिल कर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। प्रधानमंत्री के दौरे से पूर्व राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि केंद्र सरकार ने पिछले एक साल में राज्य को 9 हजार करोड़ रुपये से अधिक की मदद की है। इसके अलावा जल्द ही राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से निवेश मेले का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान राज्य में 80 हजार करोड़ रुपये के निवेश कराने का लक्ष्य है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री यहां रैली में आए हुए केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद भी करेंगे. इसके लिए भी रैली में विशेष प्रबंध किया गया है।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025