महाराष्ट्र : होटल ताज के छह कर्मचारी पाए गए corona positive

Date: 12/04/2020
1112

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मशहूर ताज होटल के छह कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी कर्मचारियों को बॉम्बे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
बॉम्बे अस्पताल के डॉ गौतम भंसाली ने बताया कि ताज होटल के छह कर्मियों का इलाज चल रहा है। जांच में वो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
जानकारी के अनुसार कोरोना की वजह से मुंबई में 1100 से ज्यादा मरीजों का इलाज जारी है। होटल ताज के कर्मचारी भी कोरोना से बच नहीं सके हैं।
शनिवार को होटल ताज के कर्मचारियों को अचानक तकलीफ होने लगी थी। इसलिए अस्पताल के सभी 500 कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई।
इनमें से छह कर्मचारियों के कोरोना जांच नमूने पॉजिटिव पाए गए और इन सबको शनिवार को देर रात बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ताज श्रृंखला की संचालक इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसी) ने इसकी पुष्टि की है। कंपनी ने बताया कि उन कर्मियों के संपर्क में आए लोगों को क्वारेंटाइन में रखा गया है।

More News

national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025
national news in hindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से मेघालय और ओड़िशा के दो दिवसीय दौरे पर
तिथि : 09/01/2025
national news in hindi
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करेगी सरकार, मिलेगा इतने लाख तक का मुफ्त इलाज*
तिथि : 09/01/2025
national news in hindi
भुवनेश्वर में 3 दिन का प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन
तिथि : 09/01/2025