पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग को ले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने PM को लिखा पत्र

Date: 16/06/2020
1115

समय न्यूज़ 24 डेस्क

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से जुड़े फैसले को असंवेदनशील करार दिया हैl सोनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि कोरोना महामारी के समय लोगों की परेशानी को बढ़ाने वाली इस बढ़ोतरी को वापस लिया जाएl

बता दें कि, प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर 2,60,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व जुटाने का प्रयास कर रही हैl लेकिन जब प्रधानमंत्री देश के लोगों के आत्मनिर्भर होने की उम्मीद करते हैं तो ऐसे संकट के समय लोगों पर वित्तीय बोझ डालना उचित नहीं हैl इसके साथ ही सरकार पर आरोप लगाया गया है कि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत रेकॉर्ड स्तर तक गिरने के बावजूद 6 सालों में लोगों को इसका लाभ कभी नहीं दिया गया।सोनिया का पीएम को खतः कहा इस फैसले को तुरंत लें वापससोनिया ने कहा,  मौजूदा कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के दौरान भारत को स्वास्थ्य संबंधी, आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। मुझे इस बात की पीड़ा है कि, ऐसे मुश्किल समय में सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने का असंवेदनशील निर्णय लिया।

उनके मुताबिक ऐसे समय सरकार के इस फैसले का कोई औचित्य समझ नहीं आता जब देश के करोड़ों लोगों की नौकरियां चली गई हैं, उनके सामने जीविका का संकट खड़ा है, छोटे, मध्यम एवं बड़े कारोबार बंद हो रहे हैं और किसानों को भी इस मुश्किल घडी का सामना करना पड़ रहा है।

पत्र में सोनिया लिखती हैं कि, मार्च से अबतक अलग-अलग मौकों पर 10 बार पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ा दिए गए हैं जो कि किसी भी तरह से जायज नहीं हैं। सोनिया आगे लिखती हैं कि कोरोना के इस दौर में लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, नौकरियां जा रही हैं ऐसे में यह वृद्धि बिल्कुल नहीं होनी चाहिए

उन्होंने लिखा गया है कि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पिछले हफ्ते 9 प्रतिशत तक कम हुई फिर भी लोगों को इसका फायदा नहीं दिया गया। पिछले 6 सालों में कच्चे तेल की कीमत में रेकॉर्ड गिरावट के बावजूद एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर तेल के दाम बढ़ाए गए।

गौरतलब है कि, तेल कंपनियों द्वारा मंगलवार को पेट्रोल का दाम 47 पैसे और डीजल का दाम 93 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया गया। यही नहीं एटीएफ यानी विमान ईंधन के दाम में भी 16.3 प्रतिशत की वृद्धि की गई।

More News

national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025
national news in hindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से मेघालय और ओड़िशा के दो दिवसीय दौरे पर
तिथि : 09/01/2025
national news in hindi
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करेगी सरकार, मिलेगा इतने लाख तक का मुफ्त इलाज*
तिथि : 09/01/2025
national news in hindi
भुवनेश्वर में 3 दिन का प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन
तिथि : 09/01/2025