राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का स्थापना दिवस के मौके पर नागपुर स्थित मुख्यालय में मनाया जा रहा है दशहरा उत्सव

Date: 15/10/2021
1123

समय न्यूज़ 24 डेस्क 

नागपुर: पूरे देश में विजयादशमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्यालय नागपुर में भी दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है. बता दें, विजयादशमी के दिन 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी.
हर साल आज के दिन संघ बड़ी धूमधाम से दशहरा उत्सव मनाता है. इस बार संघ 96वां स्थापना दिवस मना रहा है.
इस माैके पर संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत संबोधित कर रहे हैं.अपने संबोधन में मोहन भागवत ने कहा कि यह वर्ष हमारी स्वाधीनता का 75वां वर्ष है. 15 अगस्त 1947 को हम स्वाधीन हुए. देश को आगे चलाने के लिए इसके सूत्र को स्वयं अपने हाथों में लिया. स्वाधीनता से स्वतंत्रता की ओर हमारी यात्रा का वह प्रारंभ बिंदु था. हमें यह स्वाधीनता रातों रात नहीं मिली. स्वतंत्र भारत का चित्र कैसा हो इसकी, भारत की परंपरा के अनुसार समान सी कल्पनाएं मन में लेकर, देश के सभी क्षेत्रों से सभी जातिवर्गों से निकले वीरों ने तपस्या त्याग और बलिदान के हिमालय खड़े किये.
मोहन भागवत ने इस दौरान कहा कि विभाजन की टीस अबतक नहीं गई है. उन्होंने कहा कि हमारी पीढ़ियों को इतिहास के बारे में बताया जाना चाहिए जिससे की आने वाली पीढ़ी भी अपने आगे की पीढ़ी को इस बारे में बताए. उन्होंने कहा कि समाज की आत्मीयता व समता आधारित रचना चाहने वाले सभी को प्रयास करने पड़ेंगे. सामाजिक समरसता के वातावरण को निर्माण करने का कार्य संघ के स्वयंसेवक सामाजिक समरसता गतिविधियों के माध्यम से कर रहे हैं. 

More News

national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025
national news in hindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से मेघालय और ओड़िशा के दो दिवसीय दौरे पर
तिथि : 09/01/2025
national news in hindi
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करेगी सरकार, मिलेगा इतने लाख तक का मुफ्त इलाज*
तिथि : 09/01/2025
national news in hindi
भुवनेश्वर में 3 दिन का प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन
तिथि : 09/01/2025