शिवसेना का भाजपा पर तीखा हमला, चुनाव आयोग और लोकतंत्र सत्ताधारियों की मुट्ठी में

Date: 30/05/2018 Samay News Desk
1130

मुंबई : उपचुनावों के दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीनों में आयी खराबी को लेकर निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला करते हुए शिवसेना ने बुधवार को कहा किसत्ताधारियों ने चुनाव आयोग, चुनाव और लोकतंत्र को अपनी घर की खेती बना रखी है. गठबंधन सहयोगी भाजपा के खिलाफ तीखे हमले करते हुए शिवसेना ने सत्तारूढ़ पार्टी को तानाशाही प्रवृत्तिवाला बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने फायदे के लिए ईवीएम खराब किये हैं. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामनाके संपादकीय के जरिये चेतावनी दी है कि जिस चुनावी प्रक्रिया से लोगों का विश्वास उठ गया है वह प्रक्रिया लोकतंत्र के लिए घातक है. लेख में लिखा है, हिंदुस्तान दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, ऐसा डंका पीटने का अब कोई अर्थ नहीं रह गया है. ईवीएम ने हमारे लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा दी हैं. वर्तमान तानाशाही, भीड़तंत्र की प्रवृत्तिवाले सत्ताधारियों ने लोकतंत्र को घर की खेती बना रखा है.उसने आरोप लगाया, भाजपावालों ने ईवीएम को भ्रष्ट कर खुद के लिए इस्तेमाल की गयी मशीनरी बना लिया है

More News

national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025
national news in hindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से मेघालय और ओड़िशा के दो दिवसीय दौरे पर
तिथि : 09/01/2025
national news in hindi
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करेगी सरकार, मिलेगा इतने लाख तक का मुफ्त इलाज*
तिथि : 09/01/2025
national news in hindi
भुवनेश्वर में 3 दिन का प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन
तिथि : 09/01/2025