2019 लोकसभा चुनाव में मोदी के सामने कोई नहीं टिक पाएगा: प्रकाश सिंह बादल

Date: 31/07/2018
626

फाइल फोटो

 पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने विपक्ष का कोई भी नेता टिकता नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी काफी मेहनत करते हैं। शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश बादल ने दैनिक न्यूज़ पेपरको दिए एक साक्षात्कार में कहा कि लोग ऐसा नेता चाहते हैं जो देश को संभाल और चला सके। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि जनता मोदी जी को पांच और साल देगी। हालांकि इस दौरान सीटें ज्यादा या कुछ कम हो सकती हैं। क्योंकि प्रधानमंत्री ने भारत को अपने देशवासियों और दुनिया की नजर में ऊंचा उठाया है। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा भाजपा नेताओं को मुस्लिम और ईसाईयों को साथ लेकर चलने की सलाह दी है। बादल ने कहा कि एक बार जब आप सरकार बना लेते हैं तो आप किसी समुदाय या पार्टी से नहीं जुड़े होते हैं बल्कि पूरे देश से जुड़े होते हैं। आपको सभी धार्मिक और सांस्कृतिक विविधताओं का सम्मान करना होगा।

आखिरी में दो राष्ट्रीय पार्टियां ही होंगी
 अगले साल लोकसभा चुनावों के दौरान राष्ट्रीय राजनीतिक परिदृश्य के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि अगर महागठबंधन बनता भी है तो उसमें जल्द ही आपको विरोधाभास देखने को मिलने लगेंगे। आखिरी में दो ही राष्ट्रीय पार्टियां भाजपा और कांग्रेस होंगी। अन्य पार्टियां विकल्प देखेंगी कि अगली सरकार में उनकी बड़ी भूमिका कैसे हो सकती है। अब राजनीति सिर्फ अपने लिए होती है। अब कोई सिद्धांत नहीं होता। अभी इसमें काफी समय है। राजनीति का कोई सूत्र नहीं है। 
 
भाजपा अगली सरकार बनाने में सक्षम होगी
क्या भाजपा 2014 दोहरा पाएगी। इस सवाल पर प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि इस पर कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकता। लेकिन यह निश्चित है कि भाजपा अगली सरकार बनाने में सक्षम होगी। लोगों की मनोदशा को भापना मुश्किल है। 2014 में पंजाब में अप्रत्याशित रूप से आम आदमी पार्टी की लहर से चार सांसद बन गए जिनका राजनीति से कोई लेना देना नहीं था। उन्होंने कहा कि जब कोई लहर होती है तो कोई भी चेहरों को नहीं देखता है।

हमारे बीच लेनदेन का संबंध नहीं 
भाजपा और अकाली गठबंधन के सवाल पर बादल ने कहा कि हमारे बीच लेनदेन का संबंध नहीं है। हम उनके साथ गवर्नर या सत्ता पाने के लिए नहीं हैं। हमारा गठबंधन दिल और दिमाग से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि हम 1996 से भाजपा के साथ दृढ़ता से रहे हैं और ऐसा आगे भी जारी रहेगा।  

More News

national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025
national news in hindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से मेघालय और ओड़िशा के दो दिवसीय दौरे पर
तिथि : 09/01/2025
national news in hindi
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करेगी सरकार, मिलेगा इतने लाख तक का मुफ्त इलाज*
तिथि : 09/01/2025
national news in hindi
भुवनेश्वर में 3 दिन का प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन
तिथि : 09/01/2025
national news in hindi
घने कोहरे के कारण कोलकाता हवाई अड्डे पर 60 उड़ानें प्रभावित
तिथि : 07/01/2025
national news in hindi
दिल्ली विधानसभा चुनाव - 5 फरवरी को चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही दिल्ली मे अचार संहित...
तिथि : 07/01/2025