स्वच्छता संदेश फैला रहे अमिताभ बच्चन को PM मोदी ने कहा शुक्रिया

Date: 15/09/2018 news ajency
1122

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करते हुए कहा कि वह स्वच्छता संदेश फैलाने के लिए टीवी को प्रभावी तरीका मानते हैं। इसी दौरान अमिताभ ने स्वच्छता ही सेवाअभियान के लॉन्च के मौके पर नमो एप पर भी बातचीत की। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने देश में स्वच्छता अभियान पार्ट 2 की शुरुआत की। 

पीएम से बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि आपने ही देश में सफाई अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि वह कैसे मुंबई की गलियों में जाकर कैसे-कैसे साफ के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।  उन्होनें बताया कि कैसे लोगों को सफाई अभियान के कार्यों करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी को खत्म करने के लिए और सफाई अभियान को बेहतर बनाने के लिए मैंने उन्हें कूड़ा निकालने के लिए मशीन और ट्रैक्टर दिया। उन्होंने कहा कि लोग जो भी कचरा समुद्र में फेंकते हैं, समुद्र वह हमें वापस कर देता है, जो समुद्र तटों पर देखा जा सकता है। जब मैं स्वच्छता अभियान से जुड़ा तो मैंने देखा कि हमें कूड़ा बाहर निकालने के लिए जमीन खोदनी पड़ती है। इस तरह लोगों ने जमीन से कूड़ा निकालने के लिए मशीन की मांग की और समुद्र तटों से कूड़ा हटाने के लिए ट्रैक्टर की मांग की, जो मैंने उन्हें उपलब्ध कराए। मैं स्वच्छता अभियान फैलाने के लिए टीवी को सबसे सशक्त माध्यम मानता हूं। क्योंकि यह ऐसा माध्यम है जो किसी मैसेज का बहुत ही प्रभावी ढ़ंग से लोगों तक पहुंचा पाने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि लोगों को अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने पर ध्यान देना चाहिए। अमिताभ ने कहा कि हम एक टीवी चैनल पर क्लीनाथॉननाम के एक अभियान से जुड़े हैं। अमिताभ की बातें सुनकर नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज आपके माता-पिता जहां कहीं भी होंगे वो आपको देखकर असीम आनंद का अनुभव कर रहे होंगे। मैं आपका दिल से अभिनंदन करता हूं। आपने एक्टिंग और अपनी आवाज के जरिए देश के आम लोगों को इस मुहिम से जोड़ा। आपका मैं धन्यवाद करता हूं।

 

More News

national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025
national news in hindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से मेघालय और ओड़िशा के दो दिवसीय दौरे पर
तिथि : 09/01/2025
national news in hindi
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करेगी सरकार, मिलेगा इतने लाख तक का मुफ्त इलाज*
तिथि : 09/01/2025
national news in hindi
भुवनेश्वर में 3 दिन का प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन
तिथि : 09/01/2025