आईसीसी वन-डे रैंकिंग: नंबर-1 के लिए विराट और रोहित के बीच 28 रेटिंग का फासला, बुमराह नंबर-1 गेंदबाज

Date: 13/11/2018
1113

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मंगलवार को जारी आईसीसी वन-डे रैंकिंग में अपने-अपने शीर्ष स्थान बरकरार रखे हैं। रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली 899 रेटिंग के साथ शीर्ष पर काबिज हैं जबकि उप-कप्तान रोहित शर्मा 871 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। हिटमैन रोहित शर्मा और कोहली के बीच नंबर-1 बनने की फाइट जोरों पर हैं। दोनों के बीच फिलहाल 28 अंक का फासला है। भारतीय बल्लेबाजों में तीसरी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर शिखर धवन काबिज हैं। टीम इंडिया के गब्बर 767 रेटिंग के साथ आठवें स्थान पर हैं। वैसे, टॉप-20 बल्लेबाजों में एक और भारतीय बल्लेबाज शामिल है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 674 रेटिंग के साथ 20वें स्थान पर हैं।

गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह समेत कुल तीन भारतीय गेंदबाज शीर्ष-10 में शामिल हैं। जसप्रीत बुमराह 841 रेटिंग के साथ अव्वल नंबर पर हैं। बुमराह और दूसरे स्थान पर काबिज अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान के बीच 53 रेटिंग का अंतर है। राशिद खान के 788 रेटिंग हैं।

इसके अलावा कुलदीप यादव 723 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल 683 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर बरकरार हैं। इन तीनों के अलावा टॉप-20 गेंदबाजों में कोई शामिल नहीं है। भुवनेश्वर कुमार 23वें स्थान पर काबिज हैं।

अफगानिस्तान के राशिद खान 353 रेटिंग के साथ वन-डे ऑलराउंडर की लिस्ट में नंबर-1 पर बने हुए हैं। वहीं टीम रैंकिंग में भारत 121 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड की टीम 126 रेटिंग के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज है।

More News

national news in hindi
BREAKING NEWS: भारत बना विश्व विजेता 96 रनो से न्यूजीलेंड को हराया
तिथि : 08/03/2026
national news in hindi
भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब 8 मार्च को होगा न्यूजीलैंड बनाम...
तिथि : 05/03/2026
national news in hindi
संजू का विराट अवतार: वेस्टइंडीज के जबड़े से छीनी जीत, लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत
तिथि : 01/03/2026
national news in hindi
T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत की जिम्बाब्वे पर 72 रनों से धमाकेदार जीत
तिथि : 26/02/2026
national news in hindi
महाशिवरात्रि पर महाविजय: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा, सुपर-8 में मारी एंट्री!
तिथि : 15/02/2026
national news in hindi
अंडर-19 विश्व कप : इंग्लैंड पर 100 रन से बड़ी जीत; हरारे में भारत का दबदबा, छठी बार विश्व ...
तिथि : 06/02/2026
national news in hindi
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शुभमन गिल फॉर्म में लौटे, वनडे में सबसे तेज़ 2500 रन बनान...
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
BCCI ने लिया बड़ा फैसला चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत नहीं खेलेगा कोई अभ्यास मैच
तिथि : 13/02/2025
national news in hindi
भारत और इंंग्लैंड का T20I सीरीज में आमना-सामना 22 जनवरी से होने जा रहा है, 5 मैचों की T20I...
तिथि : 21/01/2025
national news in hindi
भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच
तिथि :