अमृतसर ग्रेनेड हमला: दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, 1दिसंबर तक मिली पुलिस रिमांड

Date: 25/11/2018
1121

पंजाब पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति अमृतसर के निरंकारी भवन में हुए हमले में आरोपी है। यह हमला पिछले रविवार को हुआ था और इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने बताया कि आरोपी अवतार सिंह के पास से 32 बोर की पिस्टल, एक यूएस मेड पिस्टल, चार मेगजीन और 25 लाइव कार्टेज बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अवतार सिंह को लोपोके पुलिस स्टेशन के अंडर आने वाले ख्याला गांव से गिरफ्तार किया गया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अजनाला में अवतार सिंह को 1 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

इससे पहले बुधवार को पुलिस ने इस हमले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। बीते रविवार को हुए इस हमले में तीन लोगों की मौत हुई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। अमृतसर के बाहरी क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने एक धार्मिक समागम में एक ग्रेनेड फेंका था। आतंकवादी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के एक कथित सदस्य बिक्रमजीत सिंह (26) को हमले के सिलसिले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था।

अमृतसर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमपाल सिंह ने बताया कि अवतार सिंह को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा क्योंकि पुलिस की विभिन्न टीम उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि अवतार सिंह के पिता गुरदयाल सिंह ने 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद भारतीय सेना छोड़ दी थी। अवतार सिंह के अजनला शहर के चाक मिसरी खान गांव में स्थित मकान में गए मीडियाकर्मियों को मारे गए आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले की कई तस्वीरें दीवार पर चिपकी हुई मिली।

More News

national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025
national news in hindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से मेघालय और ओड़िशा के दो दिवसीय दौरे पर
तिथि : 09/01/2025
national news in hindi
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करेगी सरकार, मिलेगा इतने लाख तक का मुफ्त इलाज*
तिथि : 09/01/2025
national news in hindi
भुवनेश्वर में 3 दिन का प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन
तिथि : 09/01/2025