कोयलांचल में बंद का असर, आंदोलनकारियों ने डिस्ट्रिक्ट जज की गाड़ी रोकी, झरिया में सीओ केएन सिंह के वाहन पर पथराव, शीशा टूटा

City: Dhanbad | Date: 02/04/2018
1241

बंद का कोयलांचल में असर दिखा। कई जगह लोग सड़कों पर उतर आए। जुलूस में शामिल रविदास समाज, दलित शोषण मुक्ति संघ, झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धनबाद शहर में रणधीर वर्मा चौक, पूजा टॉकीज, रानी बांध समेत अन्य इलाकों में आंदोलनकारियों ने जमा होकर विरोध-प्रदर्शन किया। बरटांड़ में भी आंदोलनकारियों ने आधे घंटे के लिए रास्ता अवरुद्ध किया। पुलिस के हस्तक्षेप से जाम हटाया गया। बाजार की अधिकतर दुकानें बंद रहीं। ऑटो का परिचालन भी प्रभावित रहा, लेकिन निजी वाहनों का आवागमन जारी रहा। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर बंद समर्थकों ने डिस्ट्रिक्ट जज की गाड़ी रोक दी। इंदिरा चौक झरिया में बंद समर्थकों ने सुबह से सड़क जाम कर दिया था। प्रशासन के अधिकारी सड़क जाम हटाने लगभग 12 बजे पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों और बंद समर्थकों के बीच नोकझोंक हुई। भीड़ की ओर से पथराव किया गया। पथराव में झरिया के सीओ केएन सिंह के वाहन का शीशा टूट गया। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। 3 बाइक भी जब्त की गई है।

वहीं केंदुआ, गोधर, बसेरिया,पुटकी, तेलमच्चो, लालबंगला, मालकेरा, लोयाबाद, बाघमारा में बंद का असर दिखा। कई जगहों पर महिलाएं भी सड़क पर उतरीं। राजगंज में आंदोलनकारियों के सड़क पर बैठने के कारण एक घंटा वाहनों का परिचालन प्रभावित रहा।बंद समर्थकों ने रणधीर वर्मा चौक के पास जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार की गाड़ी को रोक दिया। आगे नहीं जाने दिया। वे कोर्ट से अपने घर जा रहे थे। जज आग्रह करते रहे पर वे नहीं माने। उल्टे जज से कहा - पढ़े -लिखे होने के बावजूद सड़क पर क्यों निकले। तलवार और लाठियों से लैस बंद समर्थकों ने जज की गाड़ी को घेर लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी पहले तो मूकदर्शक बने रहे, बाद में बंद समर्थकों रास्ता देने के लिए समझाने की कोशिश की। बात नहीं मानने पर जज को वापस कोर्ट के रास्ते पर लौटना पड़ा।

 

More News

तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026
खैरा आउटसोर्सिंग के खिलाफ एटक का हल्ला बोल, सात सूत्री मांगों को लेकर पीबी एरिया कार्यालय ...
तिथि : 08/04/2026
​झरिया मास्टर प्लान: बेलगड़िया में पुनर्वास कार्य में आएगी तेजी, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्...
तिथि : 07/04/2026
​केंदुआडीह के कुमार मंगलम स्टेडियम के पास की घटना, 9 नामजद और 40 अज्ञात पर FIR, पुलिस की छ...
तिथि : 06/04/2026
कोयला वर्चस्व को लेकर झरिया में गोलीबारी, भागते ट्रक ने तोड़ा गरीब का आशियाना
तिथि : 31/03/2026
जियो और जीने दो का संदेश देने वाले भगवान महावीर जयंती विशेष
तिथि : 31/03/2026
CRIME REPORT: धनबाद में फिल्मी स्टाइल में डकैती, बरवाअड्डा में परिवार को बंधक बना 23.5 लाख...
तिथि : 31/03/2026
धनबाद: आस्था, उत्साह और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ रामनवमी महापर्व, DC-SSP ने देर रात तक सं...
तिथि : 27/03/2026