उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल

City: Dhanbad | Date: 06/06/2025
1219

समय न्यूज़ 24 डेस्क - बकरीद को लेकर धनबाद पुलिस मुस्तैद है. बकरीद के मौक़े पर पहली बार धनबाद पुलिस ने मॉक ड्रिल कर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि कोई भी व्यक्ति जो नियम कानून तोड़ेगा और अशांति फैलाएगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मॉक ड्रिक के दौरान आपात स्थिति से निपटने की ट्रेनिंग के साथ साथ लाठीचार्ज, फायरिंग और आंसू गैस के गोले भी दागे गए.
बकरीद को लेकर धनबाद में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं. विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. कोई भी व्यक्ति जो नियम कानून तोड़ेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
धनबाद पुलिस, आईआरबी व जैप के जवानों ने संयुक्त रूप से पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल किया. इस दौरान आपात स्थिति में किस तरह से उपद्रवियों से निपटा जाए इसकी विशेष ट्रेनिंग दी गई.  पुलिस ने पहले चेतावनी देकर उपद्रवियों को नियंत्रित करने की कोशिश की. जब उपद्रवी नहीं माने तो सांकेतिक रूप से लाठीचार्ज और फायरिंग की गई. आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए.
वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने मॉक ड्रिल की अगुवाई की. महोदय ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाएं. कोई भी व्यक्ति द्वारा कानून व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
एसएसपी महोदय ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर बकरीद को लेकर तैयारी पुरी कर ली गई है. त्योहार आपसी एकता का प्रतीक है. पर्व के समय कई असामाजिक तत्व शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करते हैं. वैसी मंशा रखने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि नियम कानून भंग ना करें.
सोशल मीडिया से लेकर हर एक चौक चौराहों पर त्यौहार के दौरान पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है , जो भी व्यक्ति कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया पर धनबाद पुलिस की पैनी नजर है लिहाजा अफ़वाह फैलाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सूचना साझा करने वाले व्यक्ति के साथ साथ ग्रुप एडमिन को भी दोषी माना जाएगा।
पुलिस की तरफ से धनबाद वासियों को जारी संदेश में कहा गया है कि किसी भी अप्रिय घटना अथवा उसका प्रयास, अफवाह या असामाजिक गतिविधि से संबंधित कोई भी सूचना तत्काल अपने नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रुम के मोबाइल नंबर 9262998499 / 0326- 2311217 अथवा डायल 112 पर संपर्क कर सूचना साझा कर सकते हैं. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी.
मॉक ड्रिल के दौरान मौक़े पर सिटी एसपी श्री रित्विक श्रीवास्तव, डीएसपी सीसीआर श्री सुमित कुमार, डीएसपी मुख्यालय वन श्री शंकर कामती, प्रचारी प्रवर श्री अवधेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे.

More News

धनबाद के इंद्रपाल ने पेश की मानवता की मिसाल, पत्नी को किडनी दान कर बचाया जीवन
तिथि : 12/03/2026
धनबाद के असर्फी अस्पताल में मानवता हुई शर्मसार, ₹20,000 के लिए बंधक बना रहा शव मेयर ने निज...
तिथि : 12/03/2026
18 मार्च को शपथ लेंगे धनबाद के नए महापौर और पार्षद, उसी दिन होगा उप महापौर का चुनाव
तिथि : 10/03/2026
एटीएम ठग रंगे हाथों गिरफ्तार: कुस्तौर में जनता ने सिखाया सबक
तिथि : 10/03/2026
धनबाद: दबंगई का फ़िल्मी तांडव, बियर पीने से मना करने पर फल दुकानदार को कार से 100 मीटर तक घ...
तिथि : 05/03/2026
धनबाद: एसएसपी आवास पर होली की अनूठी मस्ती
तिथि : 03/03/2026
धनबाद नगर निगम: देवाशीष पासवान की हेट्रिक, वार्ड 10 में फिर खिला भरोसा
तिथि : 01/03/2026
सिंह मेंशन में बधाई देने वालों का तांता: विधायक राज सिन्हा ने नवनिर्वाचित महापौर संजीव सिं...
तिथि : 01/03/2026
धनबाद मेयर चुनाव में संजीव सिंह की एकतरफा जीत
तिथि : 01/03/2026
मधुबन पुलिस और प्रबुद्ध नागरिकों ने की बैठक, त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर बनी स...
तिथि : 21/02/2026