पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में रणधीर वर्मा चौक पर धरना,प्रदर्शन कर पत्रकारो ने की सुरक्षा क़ानून लागू करने की मांग

City: Dhanbad | Date: 17/04/2025
1282

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद :- पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में धनबाद के पत्रकारों ने रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया।धनबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव झा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों पर बार बार हमले हो रहे हैं सरकार से मांग है कि पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कल की घटना को लेकर हमलावरों के खिलाफ धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।24 घंटे के भीतर अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में पत्रकार साथी 19 अप्रैल को नये समाहरणालय भवन के समक्ष भी धरना देंगे, इसके बाद एक दिन का भूख हड़ताल भी होगा। इस दौरान धनबाद प्रेस क्लब के महासचिव अजय प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद राजा अंसारी एवं उनके पुत्रों और भाइयों के द्वारा पत्रकारों पर किए गए हमले काफी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मामले की प्राथमिक की दर्ज कर दी गई है पुलिस प्रशासन अगर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं करती है तो पत्रकारों का आंदोलन और उग्र होगा। चरणबद्थ आंदोलन चलाया जाएगा। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकार भूख हड़ताल पर भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जैसे पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष इस तरह का कुक्कृत करता है इसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी पत्र प्रेषित किया जाएगा और धनबाद के कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष राशिद राजा अंसारी पर अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए आग्रह किया जाएगा।
बता दें कि कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी के पुत्र उनके भाइयों और कांग्रेस पार्टी के एक दूसरे गुट के बीच मारपीट की घटना घटी थी।इसी बीच मारपीट की घटना का कवरेज करने पर पत्रकारों पर हमला कर दिया गया उनके मोबाईल छीन लिये गए थे।कल की घटना से पत्रकारों में काफ़ी उबाल है.इधर पत्रकारों के समर्थन में धरना स्थल पहुंचे विधायक राज सिन्हा ने पत्रकारों पर हुए हमले की घोर निंदा की।

More News

सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल का द्वितीय स्थापना दिवस आज, पूजा समारोह का आयोजन किया गया
तिथि : 29/10/2026
धनसार में CISF की बड़ी कार्रवाई: काली बस्ती ग्राउंड से 11 टन अवैध कोयला जब्त
तिथि : 28/10/2026
लोयाबाद: दुर्गा पूजा से पहले कल 7 घंटे रहेगी बिजली गुल, गणेशपुर अवर प्रमंडल ने जारी की शटड...
तिथि : 13/10/2026
कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग के यौन शोषण का आरोप
तिथि : 12/10/2026
भागाबांध: सौहार्द और शांति के साथ मनाएं दुर्गापूजा, ओपी में हुई शांति समिति की बैठक
तिथि : 04/09/2026
गांधी जयंती पर सनशाइन एकेडमी एंड प्ले स्कूल में स्वच्छता अभियान आयोजित, बच्चों ने लिया स्व...
तिथि : 02/10/2026
कुस्तौर निवासी सुभम कुमार का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर
तिथि : 02/10/2026
केंदुआडीह पुलिस के सांध्य ड्राइव कार्रवाई से क्षेत्र के जुआड़ियों, शराबियों,मनचलों में मची ...
तिथि : 02/10/2026
खरिकाबाद में पर्यावरण समिति की आठवीं बैठक संपन्न, सामुदायिक निगरानी और स्वच्छता पर हुई चर्...
तिथि : 29/09/2026
धनबाद में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जीवाड़ा गिरोह बेनकाब, आरोपी पंकज गुप्ता ...
तिथि : 28/09/2026