धनबाद में 10 सहित 21 कंटेनमेंट जोन का निर्माण, तत्काल प्रभाव से अगले निर्देश तक कर्फ्यू लागु

City: Dhanbad | Date: 01/08/2020
1193

समय न्यूज़ 24 डेस्क

कोरोना वयरस से संक्रमित व्यक्ति के मिलने के बाद उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद श्री उमा शंकर सिंह के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम ने पोजिटिव व्यक्ति के निवास स्थान को एपी सेंटर चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण कर तत्काल प्रभाव से अगले निर्देश तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है।

धनबाद में सरायढेला, गणपति अपार्टमेंट एक्सटेंशन 1, नियर सिटी बाजार। हीरापुर, श्रद्धा अपार्टमेंट, अभया सुंदरी स्कूल रोड। एसबीआई मेन ब्रांच, बैंक मोड़। नावाडीह, श्री राम कुंज, फेज 3। केयर डायग्नोस्टिक सेंटर, नियर पेट्रोल पंप। बरमसिया, दुर्गा मंदिर के सामने।  विनोद नगर, त्रिमूर्ति मंदिर के सामने। चिरागोड़ा मेन रोड, नियर होटल वुडलैंड। कोलकुसमा, भारद्वाज भवन, नीलांचल कॉलोनी। कोलकुसमा, श्री शक्ति विंग, फेज 1।

झरिया में साउथ कॉलोनी, चासनाला, क्वाटर नंबर आईजी 2। सरस्वती नगर, शिव मंदिर रोड। लोअर चौथाई कुल्ही, नियर हरी मंदिर। फ्रेंड्स कॉलोनी नुनूडीह।

बाघमारा में डुमरा थाना नंबर 1001।  सलानपुर नंबर 262 तथा कांड्रा नंबर 320।

पुटकी अंचल में मुनीडीह, बालूडीह तथा बालूडीह सामुदायिक व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र।

बलियापुर प्रखंड में सिंदरी, क्वाटर नंबर आर.एम.के. 04 - 96।

इस संबंध में अनुमंडल दंडाधिकारी ने कहा कि इन क्षेत्रों में कर्फ्यू के दौरान मोटरसाइकिल, टैक्सी, ऑटो रिक्शा, बसें, ई रिक्शा, रिक्शा के संचालन सहित किसी भी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध डरहेगा। अपवाद में स्वास्थ्य की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए अस्पताल तक परिवहन की सुविधा को इससे बाहर रखा जाएगा।

कर्फ्यू के दौरान सभी दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय, फैक्ट्री, गोदाम, साप्ताहिक हाट बाजार आदि की संपूर्ण गतिविधियां तत्काल प्रभाव से बंद रहेगी।

सभी तरह के निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से स्थगित रहेंगे तथा सभी धार्मिक स्थल दर्शनार्थियों के लिए पूर्णतः बंद रहेंगे।

कोई कोरोनावायरस से पीड़ित हो या कोरोनावायरस से पीड़ित के संपर्क में आया हो या वैसे व्यक्ति जो कोरोनोवायरस से प्रभावित देशों के प्रवास से जिले के क्षेत्र में प्रवेश किया हो, वे व्यक्ति इसकी शीघ्र सूचना या विस्तृत आवश्यक जानकारी प्रदान करने हेतु बाध्य होंगे। संबंधित व्यक्ति या उनके परिवार के सदस्यों के द्वारा यथाशीघ्र जिला स्तरीय, प्रखंड स्तरीय, पंचायत स्तरीय चिकित्सालय को सूचित करना होगा। प्रभावित स्थल, वार्ड या ग्राम के लोग भौतिक परीक्षण, क्वॉरेंटाइन और इनकी आइसोलेशन एवं चिकित्सा हेतु अपेक्षित सहयोग करे।

More News

संपादकीय: वार्ड 10 का महा-संग्राम—16 चेहरे, 16 निशान और एक भविष्य
तिथि : 13/02/2026
समिति ने की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए प्राप्त आवदनों की समीक्षा
तिथि : 10/02/2026
पड़ताल: क्या कहते हैं समीकरण? (समय न्यूज़ 24 विशेष)
तिथि : 08/02/2026
नगर निगम चुनाव: चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार अभियान हुआ तेज
तिथि : 08/02/2026
धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी
तिथि : 08/02/2026
धनबाद IIT-ISM में बसंतोत्सव शुरू, राज्यपाल बोले- स्मार्ट माइनिंग और लेबर कोड से बदलेगा भा...
तिथि : 06/02/2026
धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झाम...
तिथि : 06/02/2026
कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी
तिथि : 03/02/2026
चूहा बने शराबी? पुलिस गोदाम से 802 बोतल गायब
तिथि : 12/07/2025
उपद्रवियों से निपटने के लिए धनबाद पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
तिथि : 06/06/2025