एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित

City: Dhanbad | Date: 04/09/2026
14

समय न्यूज़ 24 ​पुटकी (अरुण कुमार सैनी): पुटकी स्टाफ कॉलोनी निवासी ललन भगत एवं आशा देवी की पुत्री अर्पिता सुमन का दुर्गापुर स्थित रामकृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड सनाका हॉस्पिटल के प्रतिष्ठित एमबीबीएस पाठ्यक्रम में नामांकन हुआ है। अर्पिता की इस शानदार उपलब्धि पर नेताजी ग्रुप द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।

​ग्रुप के संस्थापक सह अध्यक्ष उत्पल मजुमदार उर्फ ‘नेताजी’ के नेतृत्व में सदस्यों ने अर्पिता सुमन को माला व पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सफल चिकित्सकीय जीवन की कामना की।​मौके पर उत्पल मजुमदार ने कहा कि अर्पिता की यह सफलता केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने विश्वास जताया कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अर्पिता का यह कदम भविष्य में सेवा, समर्पण और मानवता की भावना को नई दिशा देगा।

​सम्मान समारोह में नेताजी ग्रुप के प्रमुख सदस्य सह बैंक अधिकारी एवं झारखंड के प्रख्यात गायक उपेंद्र मालाकार उर्फ ‘मस्ताना’, राजेश भगत, सोनू कश्यप, उमेश भगत, अशोक चक्रवर्ती, गोलू कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More News

बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026
कुसुंडा स्टेशन पर बंद कमरे में लगी आग, जीआरपी ने बाल्टी से पानी डालकर बुझाने का किया प्रया...
तिथि : 14/08/2026
बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026