ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुरक्षा पर जोर

City: Dhanbad | Date: 22/08/2026
12

समय न्यूज़ 24 केंदुआ (अरुण कुमार सैनी): आगामी ईद मिलाद-उल-नबी पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को केंदुआडीह थाना परिसर में शांति समिति सह पुलिस-जन सहयोग समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय ने की।

​बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने कहा कि 26 अगस्त को पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस (ईद मिलाद-उल-नबी) पर मुस्लिम समुदाय द्वारा पारंपरिक जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस केंदुआ नंबर 4, कुरैशी मोहल्ला, केंदुआ 5 नंबर, बीएनआर, 26 नंबर गोधर, हाजरा बस्ती और गड़ेरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील करते हुए क्षेत्र में पुख्ता विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

​बैठक के दौरान 'साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान' के तहत लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी से सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए जागरूक भी किया गया।

​इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों में मुख्य रूप से जोगिंदर कुमार, जनक देव सिंह, राजू मुंडा सहित थाने के सभी जवान उपस्थित थे। वहीं समिति सदस्यों व प्रबुद्ध नागरिकों में रामगोपाल भवनिया, हरिप्रसाद पप्पू, मनोवर अंसारी, गीता सिंह, मनोज राय, महादेव हांसदा, नीतू सिंह, तनु सदर, सरफुद्दीन अंसारी, सुधीर रवानी, गणेश मिश्रा, भूषण महतो, सोमेश्वर भारती और स्थानीय पत्रकार मौजूद रहे।

More News

केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026
कुसुंडा स्टेशन पर बंद कमरे में लगी आग, जीआरपी ने बाल्टी से पानी डालकर बुझाने का किया प्रया...
तिथि : 14/08/2026
बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026