धनबाद: केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआ काठगोला में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में धनबाद जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त राजेश यादव (पिता- भिखारी यादव) मछली पट्टी, केंदुआडीह का निवासी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम केंदुआ काठगोला निवासी रंजीत महतो के साथ मारपीट की घटना घटी थी, जिसमें वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित रंजीत महतो द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर केंदुआडीह थाने में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने केंदुआडीह थाना कांड संख्या 71/26 (दिनांक 20/08/26) के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 127(2), 109(1), 115(2), 303(2) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी राजेश यादव को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया।
रिपोर्ट अरुण कुमार सैनी
|