धनबाद पुलिस के द्वारा साइबर सुरक्षा को लेकर छात्रों को किया गया जागरूक

City: Dhanbad | Date: 14/02/2025
1204

समय न्यूज़ 24 धनबाद पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के तहत आज धनबाद इंस्टिट्यूट्स ऑफ टेक्नॉलोजी मे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के तहत वहां मौजूद छात्र छात्राओं को साइबर अपराध की जानकारी देते हुए इससे बचाव के तरीकों एवं उपायों के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें डिजिटल सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। 
कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न उपयोगी जानकारियों कों साझा किया गया। जैसे अपनी गोपनीय जानकारी किसी अन्य कों प्रदान ना करना, इंटरनेट मीडिया में अनजान व्यक्तियों का मित्रता अनुरोध स्वीकार ना करने, ओटीपी साझा न करने सहित हनी ट्रैप, साइबर बुलिंग से निपटने के तरीके और 1930 साइबर हेल्पलाइन के उपयोग की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। 
कार्यक्रम के दौरान लोगों को उनके रोजमर्रा के डिजिटल कामकाज में सुरक्षित रहने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए। विशेष रूप से यह बताया गया कि कैसे वे अज्ञात लिंक पर क्लिक नही करने से ठगी जैसी घटनाओ से बच सकते हैं और इंटरनेट मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं। साइबर डीएसपी श्री संजीव कुमार महोदय के नेतृत्व में पीपीटी के माध्यम से सरल और सहज भाषा में वहां उपस्थित छात्र छात्राओं को साइबर सुरक्षा के विषय में जागरूक किया गय और उनके सवालों का जवाब देते हुए उन्हें विभिन्न साइबर खतरों से सुरक्षित रहने के उपाय भी बताए गए ।
कार्यक्रम के दौरान साइबर थाना प्रभारी अक्षय राम, कम्प्यूटर ऑपरेटर अजय नारायण पंडित समेत सैकड़ों की संख्या में स्टूडेंट्स मौजूद थे।
 

More News

18 मार्च को शपथ लेंगे धनबाद के नए महापौर और पार्षद, उसी दिन होगा उप महापौर का चुनाव
तिथि : 10/03/2026
एटीएम ठग रंगे हाथों गिरफ्तार: कुस्तौर में जनता ने सिखाया सबक
तिथि : 10/03/2026
धनबाद: दबंगई का फ़िल्मी तांडव, बियर पीने से मना करने पर फल दुकानदार को कार से 100 मीटर तक घ...
तिथि : 05/03/2026
धनबाद: एसएसपी आवास पर होली की अनूठी मस्ती
तिथि : 03/03/2026
धनबाद नगर निगम: देवाशीष पासवान की हेट्रिक, वार्ड 10 में फिर खिला भरोसा
तिथि : 01/03/2026
सिंह मेंशन में बधाई देने वालों का तांता: विधायक राज सिन्हा ने नवनिर्वाचित महापौर संजीव सिं...
तिथि : 01/03/2026
धनबाद मेयर चुनाव में संजीव सिंह की एकतरफा जीत
तिथि : 01/03/2026
मधुबन पुलिस और प्रबुद्ध नागरिकों ने की बैठक, त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर बनी स...
तिथि : 21/02/2026
वासेपुर में गैंगवार की गूंज, फहीम खान के बेटे पर हमला, ड्राइवर घायल
तिथि : 21/02/2026
MPL प्रबंधन की वादाखिलाफी के खिलाफ विधायक अरूप चटर्जी का मोर्चा, 21 फरवरी से रेल रोको आंदो...
तिथि : 19/02/2026