दिल्ली में भगदड़ के बाद झारखंड में भी अलर्ट , महाकुम्भ को लेकर प्रमुख स्टेशन पर हो रही भीड़ को कंट्रोल करने को लेकर DGP करेंगे बैठक

City: Ranchi | Date: 17/02/2025
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क रांची : दिल्ली स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ मचने से महाकुंभ जा रहे 18 लोगों की मौत हो गयी थी. इस घटना के बाद झारखंड पुलिस भी अलर्ट मोड़ पर है. इसको लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता सोमवार की शाम चार बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करेंगे.
इस बैठक में रेल एडीजी, सभी जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी, रांची, धनबाद, पलामू, बोकारो, गढ़वा, कोडरमा, रामगढ़, जमशेदपुर, चाईबासा जिले के एसएसपी, एसपी के अलावा धनबाद और जमशेदपुर के रेल एसपी भी शामिल होंगे.
इस बैठक में महाकुंभ मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों पर चर्चा होगी. इसमें व्यापक टिकट जांच के लिए अधिकारियों की तैनाती, भीड़ प्रबंधन और भगदड़ से बचने के लिए रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ के साथ मिलकर काम करने के उपायों की समीक्षा की जायेगी.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 9:26 बजे भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत हो गयी थी. यह हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 13, 14 और 15 के बीच हुआ. महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पर शाम चार बजे से भीड़ जुटने लगी थी. रात को करीब 8:30 बजे प्रयागराज जाने वाली तीन ट्रेनें लेट हो गयीं, जिससे भीड़ बढ़ गयी. सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन का प्लेटफॉर्म नंबर 14 से बदलकर 16 कर दिया गया, इससे भगदड़ मची.

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026