कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल जारी

City: Dhanbad | Date: 03/02/2026
144

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद : कोर्ट परिसर के समीप रास्ता और पार्किंग की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा की जा रही हड़ताल मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा. लगातार विरोध और आंदोलन के बीच जिला प्रशासन ने 6 फीट का रास्ता देने को लेकर मंगलवार से कार्य शुरू कर दिया है.नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची जहां जेसीबी मशीन के माध्यम से कोर्ट परिसर के पास बनी एक दुकान को आंशिक रूप से हटाकर रास्ता बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई वहीं प्रशासन की ओर से भले ही काम की शुरुआत कर दी गई हो लेकिन अधिवक्ता इससे संतुष्ट नहीं हैं, बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा पहले 16 फीट चौड़ा रास्ता देने का आश्वासन दिया गया था. इसके साथ ही कोर्ट परिसर में आने वाले अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने की बात भी कही गई थी लेकिन अब तक इन दोनों में से किसी भी मांग पर अमल नहीं हुआ है.अधिवक्ताओं का स्पष्ट कहना है कि केवल 6 फीट का रास्ता देकर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा सकता. इसी कारण हड़ताल फिलहाल जारी रखी गई है. अधिवक्ताओं ने बताया कि वे सभी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के साथ आपस में बैठक करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे. रणनीति तय होने के बाद ही आंदोलन को लेकर अगला कदम उठाया जाएगा.

More News

धनबाद: आस्था, उत्साह और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ रामनवमी महापर्व, DC-SSP ने देर रात तक सं...
तिथि : 27/03/2026
धनबाद सहिया के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
तिथि : 19/03/2026
चिरकुंडा नगर परिषद: सुनीता देवी ने अध्यक्ष और विजय यादव ने उपाध्यक्ष पद की ली शपथ, डीडीसी ...
तिथि : 18/03/2026
वार्ड 11: पार्षद बद्री रविदास ने किया आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास; ₹15.83 लाख की लागत से हो...
तिथि : 18/03/2026
तीसरी संतान विवाद पर पार्षद बद्री रविदास का बड़ा खुलासा
तिथि : 17/03/2026
धनबाद के इंद्रपाल ने पेश की मानवता की मिसाल, पत्नी को किडनी दान कर बचाया जीवन
तिथि : 12/03/2026
धनबाद के असर्फी अस्पताल में मानवता हुई शर्मसार, ₹20,000 के लिए बंधक बना रहा शव मेयर ने निज...
तिथि : 12/03/2026
18 मार्च को शपथ लेंगे धनबाद के नए महापौर और पार्षद, उसी दिन होगा उप महापौर का चुनाव
तिथि : 10/03/2026
एटीएम ठग रंगे हाथों गिरफ्तार: कुस्तौर में जनता ने सिखाया सबक
तिथि : 10/03/2026
धनबाद: दबंगई का फ़िल्मी तांडव, बियर पीने से मना करने पर फल दुकानदार को कार से 100 मीटर तक घ...
तिथि : 05/03/2026