धनबाद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, नीलम मिश्रा लेंगी नामांकन वापस चंद्रशेखर अग्रवाल होंगे झामुमो के मेयर प्रत्याशी

City: Dhanbad | Date: 06/02/2026
1269

समय न्यूज़ 24 धनबाद : नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) समर्थित मेयर प्रत्याशी डॉ. नीलम मिश्रा कल अपना नामांकन वापस लेंगी। इस फैसले के साथ ही अब पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को झामुमो का आधिकारिक मेयर प्रत्याशी बनाए जाने की पुष्टि हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है, ताकि चुनाव में संगठन की स्थिति और मजबूत की जा सके। गौरतलब है कि भाजपा से अपेक्षित समर्थन नहीं मिलने के बाद चंद्रशेखर अग्रवाल ने 2 जनवरी को दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झामुमो की सदस्यता ग्रहण की थी।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बदलाव से धनबाद की मेयर सीट पर मुकाबला और अधिक रोचक हो जाएगा। झामुमो अब चंद्रशेखर अग्रवाल के अनुभव और लोकप्रियता के सहारे चुनावी मैदान में मजबूती से उतरने की तैयारी में है।
वहीं, डॉ. नीलम मिश्रा के नामांकन वापस लेने के फैसले को पार्टी हित में लिया गया कदम बताया जा रहा है। आने वाले दिनों में इस निर्णय का असर चुनावी समीकरणों पर साफ नजर आएगा।

More News

एकड़ा में जमीन से अचानक धुआं निकलने से मची अफरातफरी, स्थानीय लोगों में बड़ी दुर्घटना की आश...
तिथि : 26/09/2026
धनबाद में घर के सामने से टेलीफोन पोल चोरी, केंदुआडीह थाने में शिकायत दर्ज
तिथि : 22/09/2026
गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026