धनबाद में हर बूथ बनेगा मॉडल, सुरक्षा से लेकर सोशल मीडिया तक कड़ी निगरानी

City: Dhanbad | Date: 08/02/2026
399

धनबाद तैयार है, अब बारी मतदाता की है
धनबाद में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और त्रुटिरहित चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तैयार है। “हर मतदाता निर्भीक होकर वोट डाले”—इसी संदेश के साथ उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन ने पत्रकार वार्ता में तैयारियों की पूरी तस्वीर सामने रखी। इस बार चुनाव सिर्फ मतदान नहीं, बल्कि व्यवस्था और भरोसे की परीक्षा भी होगा। धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के कुल 1016 मतदान केंद्रों को मॉडल बूथ के रूप में विकसित किया गया है, जहां एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी, पीडब्ल्यूडी और पेयजल की विशेष व्यवस्था होगी। 6000 से अधिक कर्मी, 180 बसें और 500 से ज्यादा वाहन चुनावी व्यवस्था में लगाए गए हैं। सुरक्षा के मोर्चे पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एफएसटी, एसएसटी, चेक पोस्ट, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे और क्विक रिस्पांस टीम 24 घंटे एक्टिव रहेंगी। अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
खास बात यह है कि आमजन भी सीधे प्रेक्षकों और कंप्लेन मॉनिटरिंग सेल से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है—फेक न्यूज, भ्रामक पोस्ट और सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री पर तत्काल कार्रवाई होगी। प्रशासन ने प्रत्याशियों को भी चेताया है कि मतगणना तक खर्च का पूरा हिसाब रखना अनिवार्य होगा। अवैध नगद, प्रलोभन या हथियार रखने पर कड़ी कार्रवाई तय है। मतदान सामग्री का डिस्पैच बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से और मतगणना 27 फरवरी को धनबाद पॉलिटेक्निक में होगी। अब नजरें जनता पर हैं—क्या इस बार मतदान प्रतिशत नया रिकॉर्ड बनाएगा? लोकतंत्र तैयार है, अब बारी मतदाता की है।

More News

धनबाद: आस्था, उत्साह और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ रामनवमी महापर्व, DC-SSP ने देर रात तक सं...
तिथि : 27/03/2026
धनबाद सहिया के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
तिथि : 19/03/2026
चिरकुंडा नगर परिषद: सुनीता देवी ने अध्यक्ष और विजय यादव ने उपाध्यक्ष पद की ली शपथ, डीडीसी ...
तिथि : 18/03/2026
वार्ड 11: पार्षद बद्री रविदास ने किया आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास; ₹15.83 लाख की लागत से हो...
तिथि : 18/03/2026
तीसरी संतान विवाद पर पार्षद बद्री रविदास का बड़ा खुलासा
तिथि : 17/03/2026
धनबाद के इंद्रपाल ने पेश की मानवता की मिसाल, पत्नी को किडनी दान कर बचाया जीवन
तिथि : 12/03/2026
धनबाद के असर्फी अस्पताल में मानवता हुई शर्मसार, ₹20,000 के लिए बंधक बना रहा शव मेयर ने निज...
तिथि : 12/03/2026
18 मार्च को शपथ लेंगे धनबाद के नए महापौर और पार्षद, उसी दिन होगा उप महापौर का चुनाव
तिथि : 10/03/2026
एटीएम ठग रंगे हाथों गिरफ्तार: कुस्तौर में जनता ने सिखाया सबक
तिथि : 10/03/2026
धनबाद: दबंगई का फ़िल्मी तांडव, बियर पीने से मना करने पर फल दुकानदार को कार से 100 मीटर तक घ...
तिथि : 05/03/2026