जेल में बंद महिला पारा शिक्षिकाओं को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

City: Ranchi | Date: 28/11/2018
1222

 जेल में बंद महिला पारा शिक्षिकाओं को प्रधान न्यायाधीश के कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। प्रधान न्यायाधीश की कोर्ट ने 33महिला पारा शिक्षिकाओं को जमानत की मंजूरी दे दी है। 10हज़ार के निजी मुचलके की शर्त पर यह ज़मानत मिली है। बता दें कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस के दिन राजकीय समारोह के दौरान हुए हंगामे के बाद करीब 280पारा शिक्षकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसमें 33महिला पारा शिक्षिका भी शामिल थी।जेल जाने के बाद न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में महिला पारा शिक्षिकाओं ने जमानत की अर्जी लगाई थी लेकिन जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया था। उसके बाद सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की अदालत में अर्जी लगाई गई थी जहाँ से उन्हें बड़ी राहत देते हुए 33महिला पारा शिक्षिकाओं को जमानत दे दी गई।

महिला पारा शिक्षिकाओं के अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट में उन्होंने यह बात रखी की पारा शिक्षक शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज किया गया और भगदड़ मच गई। इसी ग्राउंड के आधार पर महिला पारा शिक्षिकाओं को जमानत मिली है।

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026