झारखंड पुलिस की अपील- न करें आपत्तिजनक पोस्ट, होगी कार्रवाई

City: Ranchi | Date: 05/04/2020
1245

समय न्यूज़ 24 की भी अपील
सोशल मीडिया पर बिना सोचे समझे किया गया पोस्‍ट आपको मुसीबत में डाल सकता है. झारखंड के अलग-अलग जिले में कई लोगों को गलत पोस्‍ट की वजह से जेल की हवा खानी पड़ी है. झारखंड पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है की सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करें. उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी.
उल्लंघन करने पर पुलिस करेगी कार्रवाई
झारखंड पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है की आइये हम सब कोरोना वायरस से मिलकर लड़ें. कोई भी ऐसा संदेश अफवाह, फेक न्यूज सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करें जिससे आपसी भाईचारा अथवा अमन-चैन बिगड़े.
झारखंड पुलिस सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाये हुए है. उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने स्‍पष्‍ट किया है कि ऐसा कोई भी व्यक्ति जो किसी भी सोशल मीडिया साइट् पर किसी भी तरह के भड़काऊ, आपत्तिजनक एवं धार्मिक विद्धेष फैलाने वाले पोस्ट या मैसेज शेयर करता है तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
कई लोगों पर हुई कार्रवाई
झारखंड पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाये हुए है. उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है. हाल के दिनों में झारखंड पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जहां धनबाद में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में अभियंता के ऊपर कार्रवाई की तो वहीं दूसरी ओर सरायकेला में सिपाही को निलंबित कर जेल भेज दिया गया. इसके अलावा राज्य के अलग-अलग जिलों 
में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में कई लोगों के ऊपर झारखंड पुलिस ने कार्रवाई की है.

More News

रिम्स में मीडिया एंट्री पर सख्ती: बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और कवरेज पर लगी रोक
तिथि : 03/05/2026
झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश: न्यायिक प्रशिक्षण हुआ डिजिटल, अब रांची आने की जरूरत नहीं
तिथि : 14/05/2026
खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026