रांची कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने रिम्स में की उच्चस्तरीय बैठक

City: Ranchi | Date: 17/04/2020
1224

कोरोना को हराने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका सराहनीय: बन्ना गुप्ता

स्वास्थ्य मंत्री श्री बनना गुप्ता आज रिम्स पहुंचे और हो रहे कार्यों की समीक्षा की।लॉक डाउन-2 की घोषणा के बाद ये बैठक महत्वपूर्ण थी।उन्होंने कोरोना की लड़ाई लड़ रहे तमाम स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी स्वास्थ्य कर्मी मानवता की सेवा करते हुए अपना फर्ज निभा रहे हैं जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम हैं।उन्होंने बैठक कर ताजा हालात की जानकारी ली।

कोरोना जांच सैम्पल ज्यादा कराने पर जोर

बैठक पर स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी ने रिम्स में ज्यादा से ज्यादा जांच कराने की बात कही, उसके लिए पर्याप्त संख्या में उपकरणों की व्यवस्था करने के विकल्पों पर भी विचार किया गया।साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य सचिव श्री नितिन कुलकर्णी को जरूरी पड़ रहे संसाधनों और उपकरणों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

रक्तदान करने की अपील की

वर्तमान स्थिति में रक्त की कमी हो रही हैं जिसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यवासियों से रक्तदान करने की अपील की।उन्होंने युवाओं से आगे आकर रक्तदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज देश पर संकट हैं तो युवाओं की जिम्मेदारी हैं कि इसमें सहयोग करें।

स्वास्थ्य सचिव को दिया प्राइवेट डायलिसिस सेंटर को खुलवाने का निर्देशस्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही हैं कि प्राइवेट डायलिसिस सेंटर बंद हो गए हैं, जिससे मरीजों को दिक्कत आ रही हैं।उन्होंने इसे गंभीर मामला मानते हुए स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिया है कि वे इसे खुलवाने को लेकर तुरंत कार्यवाई करें।

स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं और कई तरह के उपाय कर रही हैं, उन्होंने जनता से अपील की है कि जांच में लगे कर्मियों को सहयोग करें।

 

More News

खेतों के बीच बने नर्सिंग होम में चल रहा था खेल, अभ्यर्थियों को रटाया जा रहा था फर्जी पेपर;...
तिथि : 12/04/2026
रामगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: पतरातू ओवरब्रिज पर फिर होने वाला था खूनी खेल, रेकी करते 7 गुर...
तिथि : 05/04/2026
पूजा-अर्चना के साथ नए आधुनिक भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना,आज से कामकाज शुरू
तिथि : 02/04/2026
धनबाद समेत इन जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
तिथि : 31/03/2026
राँची में मातम: बेकाबू ट्रक ने दो चचेरे भाइयों को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, बुझ गए दो...
तिथि : 29/03/2026
बड़ी खबर: झारखंड विधानसभा में बढ़ेंगी सीटें, 81 से बढ़कर अब होंगे 108 विधायक
तिथि : 24/03/2026
झारखंड पुलिस में फेरबदल: आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को मिला रेल एसपी का अतिरिक्त प्रभार
तिथि : 23/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
रांची में जल सहियाओं का महाजुटान, 15,000 दीदियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, मानदेय बढ़ाने की...
तिथि : 17/03/2026
अब बोलेरो से होगी अपराधियों की घेराबंदी-सीएम ने झारखंड पुलिस के बेड़े में शामिल कीं 1485 गा...
तिथि : 13/03/2026